भोपाल ( कशिश मालवीय ) मयूर जायसवाल को पुलिस ने फिर एक बार फर्जीवाड़े के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया | जायसवाल नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन शाखा के सब इंजीनियर के फर्जी हस्ताक्षर कर 29 बंधक प्लॉट मुक्त कराने का फर्जीवाड़ा कर रहा था | इसके अलावा जायसवाल भोपाल हाट में आयोजित राष्ट्रीय खादी उत्सव मेले में दुकानों के आवंटन में पिछले दिनों से फर्जीवाड़ा कर रहा था | 6 अक्टूबर के अंक में खादी उत्सव में भ्रष्टाचार मेला प्रभारी अपात्रों को बांट रहा स्टॉल पार्किंग में भी लगवा दी दुकानें शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी |
शाहजहांनाबाद थाने के एसआई माधव सिंह परिहार ने बताया कि करीब दो साल पहले मयूर और उसके एक साथी ने नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा में पदस्थ सब इंजीनियर जीपी चौधरी के फर्जी हस्ताक्षर कर करोंद की गोकुलधाम सोसाइटी के 29 बंधक प्लॉट मुक्त करा लिए थे | जब निगम ने इन प्लॉटों की बिक्री के लिए विज्ञप्ति जारी की तो पता चला कि इनमें से छह प्लॉट की रजिस्ट्री हो चुकी है | यही नहीं बल्कि , दो प्लॉटों पर तो मकान भी बन चुके हैं , इस पर निगम ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी इस मामले में पुलिस ने करीब चार महीने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था | एक आरोपी ने जीपी चौधरी बनकर फर्जी हस्ताक्षर किए थे जबकि दूसरे ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे | ऐसे में इनके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है |
Lok Jung News Online News Portal