Breaking News
Home / खास खबरे / ईदगाह की पुरानी कमेटी और नई कमेटी के बीच मारपीट विवाद करने वाले कांग्रेस पार्षदों सहित 16 को लोगो गिरफ्तार कर भेजा जेल

ईदगाह की पुरानी कमेटी और नई कमेटी के बीच मारपीट विवाद करने वाले कांग्रेस पार्षदों सहित 16 को लोगो गिरफ्तार कर भेजा जेल


जबलपुर में दो बड़े घटनाक्रम को लेकर पूरे दिन भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा | पहले मामला शासकीय जमीन पर बनाए जा रहे अवैध मदरसे को हिन्दू वादी संगठनों की आपत्ति के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया | कुदवारी में खसरा नंबर 135 यह मदरसा बनाया जा रहा था | मौके पर हालांकि कोई विवाद सामने नहीं आया | वहीं दूसरे मामले में गोहलपुर थाना अंतर्गत मोमिन ईदगाह कमेटी के दो पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था | वक्फ बोर्ड ने पुरानी कमेटी की जगह नई कमेटी को संचालन सौंपे जाने के आदेश जनवरी माह में दे दिए थे | लेकिन पुरानी कमेटी के सदस्य कब्जा नहीं छोड़ रहे थे | जिसके बाद दोबारा नई नई कमेटी द्वारा वक्फ बोर्ड को शिकायत की गई | उसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के दल ने सोमवार की दोपहर बाद मौके पर जाकर ईदगाह का ताला खुलवाने का प्रयास किया | लेकिन नई और पुरानी कमेटी के सदस्य एक दूसरे का विरोध करने लगे इसी बीच विवाद शुरू हो गया | मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया और जेल भेजा गया |

ईदगाह की पुरानी कमेटी और नई कमेटी के बीच मारपीट होने लगी | मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विवाद करने वाले तीन कांग्रेस पार्षदों शफीक हीरा , याक़ूब और वकील अंसारी सहित 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | वहीं पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कुछ उत्पात मचा रहे लोगों को शांत कराया गया | एसडीएम पंकज मिश्रा के मुताबिक शांति भंग करने के चलते विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई | वहीं एक पार्षद गुलाम भारती को मुलाहिजा के बाद अस्पताल में एडमिट करना पड़ा | मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है |

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow