Breaking News
Home / कारोबार / गैस एजेंसी में सिलेंडर का स्टॉक खत्म बोल कर , दूसरी तरफ गैस एजेंसी के वाहन से ही ब्लैक में सिलेंडर की अवैध सप्लाई चल रही….

गैस एजेंसी में सिलेंडर का स्टॉक खत्म बोल कर , दूसरी तरफ गैस एजेंसी के वाहन से ही ब्लैक में सिलेंडर की अवैध सप्लाई चल रही….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) एलपीजी गैस सिलेंडर एजेंसी के संचालक ने त्योहारो के चलते बीच अवैध रूप से ब्लैक में रसोई गैस सिलेंडर देने की कालाबाजारी करने मामला सामने आया | इससे लोग गैस की किल्लत से परेशान हो रहे हैं , कई जगह गैस एजेंसी से 300 मी. दूर ही 858 रुपए का सिलेंडर 1000 रुपए में ब्लैक में मिल रहा है | इसके अलावा भी अवैध रिफिलिंग की दुकानों पर एजेंसी की गाड़ी से ही सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है | इधर , कई इलाकों में उपभोक्ताओं को तीन – चार दिन पहले बुकिंग करने के बावजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है | क्योंकि गैस एजेंसी के कर्मचारी और कालाबाजारी करने वाले सांठगांठ कर खुलेआम ब्लैक में सिलेंडर बेच रहे हैं | जब रसोई गैस की इस कालाबाजारी का खुलासा करने के लिए स्टिंग किया तो हैरान करने वाली हकीकत सामने आयी |

पड़ताल करने के लिए मिनाल रेसिडेंसी स्थित एचपी गैस एजेंसी पहुंचकर कर्मचारी से सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बातचीत की तो कर्मचारी ने स्पष्ट बोला कि अभी गाड़ी नहीं आई है , गैस सेलेंडर अब तीन दिन बाद ही मिल पाएगा | इसके बाद जब एजेंसी से महज 300 मीटर की दूरी पर जाकर देखा तो पता चला कि वहां मौजूद एक अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान पर ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे थे | यहां गैस सिलेंडर भी एजेंसी की गाड़ी ही सप्लाई कर रही थी , इसके बाद जब दुकान संचालक से तीन गैस सिलेंडर लेने की बात की तो उसने कहा कि तीन क्या , आपको 30 सिलेंडर भी चाहिए , तो  मिल जाएंगे | बस घर का पता बता दीजिए गैस सिलेंडर एजेंसी कि गाड़ी से आपके घर तक पहुंचा देंगे , लेकिन एक सिलेंडर 1000 रुपए में मिलेगा | जब सिलेंडर खरीदने की बात पक्की की तो दुकानदार ने एजेंसी की गाड़ी चलाने वाले का मोबाइल नंबर भी दे दिया और कहा कि सीधे इसी से बात कर लीजिए , वो घर पर सिलेंडर रख जाएगा |

शहर में इतने बड़े स्तर पर एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजी हो रही है , लेकिन जिम्मेदार अफसर मौके पर जाकर निरीक्षण न कर आंख मूंद बैठें हैं | अवैध रिफिलिंग के दौरान कोई हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?

 

उपभोक्ताओं ने बताया कि त्योहार के सीजन में गैस की मांग बढ़ी हैं , लेकिन डिलीवरी ठप है | कई एजेंसियों पर रोजाना 100 से ज्यादा सिलेंडर की मांग रहती है , लेकिन स्टॉक खत्म होने का बहाना बना दिया जाता है |

एलपीजी गैस के नियमों के अनुसार , खुले में गैस रिफिलिंग करना या बिना लाइसेंस के किसी भी दुकान पर रसोई गैस का सिलेंडर बेचना पूरी तरह से अवैध है | लेकिन शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचें जा रहे हैं |

स्टिंग के दौरान ये साफ हुआ कि एजेंसी के कर्मचारी ही ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों से जुड़ें हैं | गैस एजेंसी पर कर्मचारी उपभोक्ताओं से कह रहे थे कि सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया है | वहीं , दूसरी तरफ गैस एजेंसी के वाहन से ही ब्लैक में सिलेंडर की अवैध सप्लाई की जा रही थी |

जिला आपूर्ति नियंत्रण , चंद्रभान सिंह जादौन ने कहा – सामान्य रूप से बुकिंग के 48 घंटे के भीतर एजेंसी से उपभोक्ता के घर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है | लेकिन फिर भी एजेंसी की और से 4 दिन तक गैस सिलेंडर नहीं भेजा जा रहा है तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी | इसके साथ ही अवैध  रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

चाइना मांझे की चपेट में आने से कॉलेज छात्र के गले 6 इंच लंबा कट , पुलिस की कार्यवाही के बावजूद बिक्री अब भी जारी…

🔊 पोस्ट को सुनें उज्जैन / मध्यप्रदेश उज्जैन के फ्रीगंज में जीरो पाइंट ब्रिज पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow