भोपाल ( कशिश मालवीय )राजधानी में बुधवार को कटरा हिल्स स्थित आदिवासी हॉस्टल में बालाघाट की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली | छात्रा हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एमपी नगर में कोचिंग कर रही थी | वह दीपावली का अवकाश माना कर दो दिन पहले ही अपने घर बालाघाट से भोपाल आई थी | फिलहाल कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है | पुलिस ने मर्ग कायम शव पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है | परिजनों के बयान के बाद ख़ुदकुशी के कारणों का खुलासा होगा |
कटरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के मुताबिक मूलत: ग्राम जैरासी , तहसील बिरसा , बालाघाट निवासी दर्शन मरकाम की 17 वर्षीय बेटी वंदना मरकाम ने बालाघाट के एक प्राइवेट स्कूल में डमी एडमिशन लिया था | वह सितंबर 2024 से इकोलॉजिकल पार्क के पास कटरा हिल्स स्थित आदिवासी हॉस्टल ज्ञानोदय में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी | वंदना दीपावली के अवसर पर अपने घर बालाघाट गई थी वहां से दो दिन पहले ही 26 अक्टूबर को भोपाल आई थी , स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वंदना बुधवार को कोचिंग नहीं गई | उसकी रूममेट जब कोचिंग से वापस आई तो वंदना को फांसी के फंदे से लटका देखा | पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है |
Lok Jung News Online News Portal