Breaking News
Home / अपराध / एम्स में कार खड़ी कर 4 डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे पुलिस की पूछताछ में गाली – गलौच कर बोले तुम कौन ? ये डॉक्टर तुम्हारा बाप है…

एम्स में कार खड़ी कर 4 डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे पुलिस की पूछताछ में गाली – गलौच कर बोले तुम कौन ? ये डॉक्टर तुम्हारा बाप है…


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों का एक हैरान करने वाला बड़ा मामला सामने आया है | जहां एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने 4 डॉक्टरों ने मंगलवार की रात करीब 2 बजे नशे में कहर मचाया  डॉक्टर यहां कार खड़ी कर शराब पार्टी कर रहे थे मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो एक डॉक्टर ने गाली – गलौच शुरू कर दी | डॉक्टर बोला – मैं 2016 से यहां हूं , 10 थानों के अफसरों को जानता हूं , तुम कौन हो ? गश्त कर रहे जवान ने कहा – पुलिस , इस पर डॉक्टर पुलिस जवान की तरफ देखकर बोला ये डॉक्टर तुम्हारा बाप है |

पुलिस से बदसलूकी करते हुए डॉक्टर के दो वीडियो भी सामने आए जिसमें दिख रहा है कि कार की छत पर बीयर की बोतल रखी है दो डॉक्टर कार में नशे में धुत पड़े हैं और कार के अंदर भी बीयर की खाली और भरी बोतलों के साथ स्नैक्स बिखरे हुए हैं | एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है | बागसेवनिया टीआई ने बताया कि देर रात डॉयल – 112 गश्त कर रही थी | इस दौरान एम्स के गेट के पास कुछ युवक कार में खड़े हुए शराब पी रहे थे | पुलिस ने देर रात यहां पर खड़े होकर शराब पीने की बात पूछी तो युवक गुस्से में आ गए  इस दौरान उन्होंने गाली – गलौच शुरू कार दी |

उधर , पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी और वीडियो एम्स प्रबंधन को भेजे बुधवार सुबह करीब 11 बजे इस मामले की जानकारी मिली तो प्रबंधन ने तुरंत जांच कमेटी बना दी | देर शाम तक एक जूनियर रेजिडेंट को बर्खास्त कर दिया गया | प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है | एक अन्य डॉक्टर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है |

वीडियो में नजर आ रहा है कि डॉक्टर मौके से भागने की कोशिश करता है , लेकिन पुलिसकर्मी उसे रोक लेते हैं | पहले तो पुलिसकर्मियों को यह लगा कि युवक एम्स से जुड़े नहीं हैं | लेकिन पुष्टि होने के बाद उन्होंने सूचना दी  अभी एम्स प्रशासन ने डॉक्टरों की पहचान और विभाग की पुष्टि नहीं की है  एम्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान की साख से जुड़ा यह गंभीर मामला है | जांच जारी है और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी |

बागसेवनिया टीआई , अमित सोनी बोले – अभी इन चारों युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है | एम्स  को इस मामले की सूचना दी गई है | इनकी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

एम्स अधीक्षक , डॉ विकास गुप्ता ने कहा – वीडियो के आधार पर जांच कमेटी बना दी गई है | अभी फिलहाल जांच चल रही है इसकी एक बैठक हो गई है प्रबंधन जल्दी इस पर फैसला लेगा |

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow