रायसेन,मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाला आरोपी सलमान खान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के लिए हजारों की संख्या मे जनता सड़कों पर उतरी रैली निकाली और आरोपी को फांसी देने की मांग की |
इधर , पुलिस कार्रवाई लगातार असफल हो रही तो उधर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है | दोपहर में मंडीदीप के सतलापुर चौराहे पर 6,000 से अधिक जनता ने नेशनल हाईवे – 46 जाम कर दिया , जिसका असर भोपाल की मिसरोद और टोल नाके तक दिखा जहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं | भोजपुर और बांगरसिया रोड पर भी 6 -7 किमी तक ट्रैफिक थम गया , जाम के दौरान रास्ता निकालने की कोशिश कर रही नगरपालिका मंडीदीप की फायर ब्रिगेड को भीड़ ने रोक लिया और तोड़फोड़ कर दी , इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया , थानेदार ने लाठीचार्ज से इनकार किया |
सलमान की गिरफ्तारी को लेकर पूरे रायसेन जिले में जनता क्रोध से बेकाबू हो गई , कड़ाके की ठंड के बावजूद महिलाएं अपने छोटे – छोटे बच्चों के साथ पिछले 24 घंटे से गौहरगंज थाना परिसर के सामने धरने पर बैठी हुई हैं | महिलाओं का साफ कहना है – जब तक आरोपी की गिरफ्तारी और एनकाउंटर नहीं होगा , धरना खत्म नहीं होगा | महिलाओं का आरोप है कि मासूम के साथ हुई यह घटना सिर्फ एक बच्ची के साथ ज्यादती नहीं , बल्कि पूरे समाज के सुरक्षित माहौल पर हमला है , इसलिए आरोपी पर तत्काल कारवाई हो , तभी न्याय का भरोसा जगेगा |
एसपी पंकज पांडे , एसडीओपी शील सुराणा व पुलिस – वन विभाग की टीमें अमरथोन के जंगल में दिनभर सर्च करती रहीं , कई बार सूचना मिली , सर्च बढ़ाई गई , लेकिन पुख्ता सुराग नहीं मिला |
परिजनों का आरोप था कि वारदात के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली , न ही समय पर मेडिकल टीम भेजी गई , इस लापरवाही के चलते बीएमओ डॉ. अम्रता जीवने को पद से हटा दिया गया है |
क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा भी सुबह एम्स पहुंचकर पीड़िता का हाल जानने पहुंचे , गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 विशेष टीमें बनाई हैं , इनमें 500 से अधिक जवान तलाश में जूटे हैं | आरोपी सलमान पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है | जिलेभर में बढ़ते गुस्से के बीच पुलिस पर जल्दी कार्रवाई का भारी दबाव है | इधर चिकलोद , गौहरगंज , ओबेदुल्लागंज , मंडीदीप और रायसेन सहित कई जगह लोग सड़क पर जमा है।
Lok Jung News Online News Portal