Breaking News
Home / न्यूज़ / पहले सिर्फ ‘ IG के बेटे ’ की बात थी , लेकिन अब एक SDOP के बेटे का नाम भी उत्पात में सामने आया…..

पहले सिर्फ ‘ IG के बेटे ’ की बात थी , लेकिन अब एक SDOP के बेटे का नाम भी उत्पात में सामने आया…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी शाहपुरा क्षेत्र की वाइसरॉय कॉलोनी में 20 नवंबर को बदमाशों की खुलेआम गुंडागर्दी तोड़फोड़ का मामला सामने आया था , आपस में कार टकराने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ | विवाद के बाद बदमाश बदला लेने घर तक पहुंचे परिवार पर हमले का यह मामला चर्चा में हैं | हमलावर ने जाते – जाते धमकी दी थी – आईजी का बेटा हूं…. कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता | खुलेआम गुंडागर्दी और धमकी वाली इस घटना में पहले सिर्फ ‘ आईजी के बेटे ’ की बात थी , लेकिन अब एक एसडीओपी के बेटे का नाम भी आ गया है | ये नाम है ब्यावरा के एसडीओपी प्रकाश शर्मा के बेटे सुयश शर्मा का है , घटना के सीसीटीवी फुटेज में सुयश शर्मा हाथ में डांडा लिए दिखा है | लेकिन , शाहपुरा थाना पुलिस ने न तो उसका नाम एफआईआर में लिखा है और न ही गिरफ्तार किया है | बिगड़े बेटों को बचाने की कोशिश इस कदर हो रही है कि पुलिस यह तक नहीं मान रही कि घटना के समय सुयश शर्मा मौके पर था या नहीं , जबकि सीसीटीवी फुटेज में सुयश साफ दिखाई दे रहा है | शाहपुरा थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से पहचान की जा रही | उधर , घटना के बाद से पीड़िता विशाखा का परिवार दहशत में है |

अर्जुन के पिता विकास चतुर्वेदी ने जो अरेरा हिल्स थाने में दर्ज एफआईआर कराई , उसमें बताया कि अर्जुन के दोस्त सुयश और दक्ष चड्डा उसे पीतल मंदिर के पास कार टकराने के बाद हुए विवाद के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे थे | ई 2 अरेरा कॉलोनी निवासी अर्जुन के पिता बिल्डर हैं , वहीं अर्जुन के दादा पीएन चतुर्वेदी आईजी रहे हैं | उनका निधन हो चुका है , घटना के समय जिस कार की टक्कर हुई थी , वह अर्जुन की मां सपना चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर्ड है |

अर्जुन चतुर्वेदी के विवाद के चलते मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई , इस संबंध में अर्जुन के पिता विकास चतुर्वेदी बेटे से बात कराने और मिलवाने से इंकार कर दिया |

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow