Breaking News
Home / अपराध / मासूम से दुष्कर्म के आरोपी कि गिरफ्तारी अब तक न होने पर सीएम ने लगाई अफसरों की क्लास…पूछे सवाल

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी कि गिरफ्तारी अब तक न होने पर सीएम ने लगाई अफसरों की क्लास…पूछे सवाल


भोपाल ( कशिश मालवीय ) रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी 4 दिन बाद भी न होने पर डॉ. मोहन यादव पुलिस अफसरों पर भड़के | मंगलवार को रात सीएम अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे , उन्होंने यहां सुरक्षा मुख्य सचिव , डीजीपी , एडीपी इंटेलिजेंस , भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित पूरे शीर्ष पुलिस अमले की बैठक ली | बैठक में सीएम ने रायसेन में हुई घटना के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन को नाराजगी जताते हुए सवाल किए…. आखिर आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ ? ’ उन्होंने मंडीदीप में हुए चक्का जाम और उसे नियंत्रित न कर पाने पर भी आपत्ति जताई | साथी ही भोपाल में लगातार हो रहे आपराधिक मामलों में भी जबाव तलब किए |

इसके बाद रायसेन एसपी पकंज कुमार पांडे को हटा दिया गया , उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक ( एआईजी ) लगाया गया है | उनकी जगह आईपीएस आशुतोष रायसेन के नए एसपी होंगे , आशुतोष भोपाल जोन – 1 के डीसीपी पद पर थे |

पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है , आरोपी की तलाश में पुलिस ने 4 दिन में 50 से ज्यादा जगहों पर दबिश दी है | चिकलोद के जंगल , में गौहरगंज के फार्म हाउस आदि  उन जगह खंगाल चुकी हैं , जहां आरोपी ने पिछले दिनों में काम किया था | आसपास के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं | परिवार से पूछताछ जारी है , परिजनों का कहना है कि लड़का आवारा था।

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow