Breaking News
Home / न्यूज़ / CMO पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं…..

CMO पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहडोल की नगरीय सेवा की सीएमओ पूजा बुनकर पर सिवनी और केरली में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप की एक महीने पहले पुष्टि स्पष्ट होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई है | नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से सीएमओ पूजा बुनकर पर मेहरबान है , यही कारण है कि अब तक कार्रवाई नहीं हुई , अधिकारियों की इस मनमानी की पीएमओ समेत राज्य के सीएस तक से शिकायत की गई | हालांकि , सीएस ने उक्त शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए पीएस नगरीय प्रशासन विभाग को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं |

गौरतलब है कि शहडोल की धनपुरी नगर पालिका में सीएमओ रहीं पूजा बुनकर पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप हैं , शिकायत के बाद जांच पूरी हुई | इसमें पूजा समेत सात और कर्मचारियों को नियम विरुद्ध खरीदी करके लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोपी तो माना , लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की जा रही है | सीएमओ पूजा बुनकर 2022 में सिवनी में और 2023 में करेली नगर पालिका में पदस्थ रहते हुए मनमानी खरीदी की , इस मामले में सिवनी नगर पालिका के परिषद अध्यक्ष शफीक कुरैशी ( कांग्रेस ) के ऊपर दोष मढ़ते हुए उनका निर्वाचन शून्य कर पद से हटा दिया था | लेकिन , सीएमओ समेत किसी अधिकारी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है |

About Saifuddin Saify

Check Also

Corruption in Toilets: Rs 2.30 Crore Spent on Painting & Maintenance

🔊 पोस्ट को सुनें    Bhopal(Saifuddin Saify) On one hand, education department officials are taking …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow