भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश में भोपालवासियों के लिए खुशखबरी अब मेट्रो का इंतजार होगा खत्म भोपाल में 21 दिसंबर से शहर में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी आम जनता सफर कर सकेगी एम्स मेट्रो स्टेशन से सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के बीच कमर्शियल रन शुरू होगा इससे एक दिन पहले 20 दिसंबर को मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कॉरिडोर का औपचारिक उद्धाटन किया गाएगा , जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे |
मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस क्रष्णा चैतन्य ने बताया कि यह भोपाल मेट्रो परियोजना का पहला चरण है जिसे ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर के रूप में शुरू किया जा रहा है बताया जा रहा है भोपाल में इंदौर मॉडल की तरह फ्री किराया व्यवस्था लागू नहीं की जाएगी सभी यात्रियों को 1 से 2 स्टेशन तक 20 रुपए और 3 से 5 स्टेशन पर 30 रुपए इसके बाद 6 से 8 स्टेशन तक 40 रुपए तक किराया तय किया गया प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 75 मिनट रखी गई है प्रतिदिन कुल 17 ट्रिप चलेगी जिसमें एस्म से सुभाष नगर की ओर 9 बजे और सुभाष नगर से एम्स की ओर 8 ट्रिप शामिल हैं एम्स से पहली ट्रेन सुबह 9 बजे और अंतिम शाम 7 बजे रवाना होगी |
एम्स , अलकापुरी , डीआरएम ऑफिस , रानी कमलापति स्टेशन एमपी नगर , बोर्ड ऑफिस चौराहा , केंद्रीय विद्दालय और सुभाष नगर 7 किमी के सफर में ये स्टेशन शामिल हैं |
Lok Jung News Online News Portal