भोपाल ( कशिश मालवीय ) व्यापमं की ओर से 2016 में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है | आरोपी सुनील ने अपनी जगह पर सह आरोपी अर्जुन को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भेजा था इस फर्जीवाड़े के मामले में विशेष न्यायाधीश प्रणाली पटेल ने फैसले में 5 साल की सजा सुनाई और 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है |
घटना 6 अगस्त 2016 की निशातपुरा थाना क्षेत्र की है आरपीएफ में रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडर ने थाने में शिकायत की थी उन्होंने बताया था कि वो टूबा कॉलेज करोंद में सेंटर इंचार्ज का काम देख रहे थे यहां व्यापमं की ओर से आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2016 चल रही थी आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला सुनील भी परीक्षा देने पहुंचा था उसने अपना रजिस्ट्रेशन खुद करवाया इसके बाद उसे लैब नंबर 3 में सीट नंबर 116 दी गई इसके बाद आरोपी सुनील बहाना करके गेट के बाहर चला गया और अपनी जगह अर्जुन को परीक्षा देने अंदर भेजा जब अर्जुन अंदर जाने लगा तो गार्ड ने उसे रोक लिया एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की फोटो अलग – अलग होने से अर्जुन को परीक्षा केंद्र के अधीक्षक के पास लेकर जाया गया यहां उसने फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल होना कुबूल किया |
अर्जुन ने पूछताछ में बताया था कि सुनील ने परीक्षा केंद्र में जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक कराकर रजिस्ट्रेशन कराया था बाद में बाहर आया और उसे अपनी जगह परीक्षा देने एडमिट कार्ड देकर अंदर भेजा था सुनील ने अपने आधार कार्ड पर उसकी फोटो स्कैन कर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर पहचान के लिए दिया था आरोपी अर्जुन मामले में फरार चल रहा है |
Lok Jung News Online News Portal
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश