Breaking News
Home / अपराध / भोपाल के इब्राहिम सुसाइड केस में अवैध हथियार की पोल खुली जिस पिस्टल से हादसा हुआ वह उसके मामा ने पिता को दी थी

भोपाल के इब्राहिम सुसाइड केस में अवैध हथियार की पोल खुली जिस पिस्टल से हादसा हुआ वह उसके मामा ने पिता को दी थी


भोपाल ( कशिश मालवीय ) अवैध हथियार का शौक किस कदर जानलेवा हो सकता है इसका असर राजधानी भोपाल के गौतम नगर के करीम बख्श कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात देखने को मिला है जहां एक 12 साल के बच्चे ने खुद को पिस्टल से गोली मार ली थी पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इब्राहिम सुसाइड केस का हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है जिस पिस्टल से बच्चे खुद को गोली मारी उस पिस्टल को सुरक्षित रखने के लिए डेढ़ साल पहले साले वाहिद ने रिजवान को दी थी | पुलिस ने मृतक इब्राहिम के पिता रिजावन खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है|

पुलिस ने आर्म्स एक्ट में रिजवान के बहनोई वाहिद नूर को भी आरोपी बनाया है डेढ़ साल पहले वाहिद ने लोडेड पिस्टल और एक खराब रिवॉल्वर थैले में लपेटकर रिजवान को यह कहते हुए दी थी कि बिलखिरिया थाने में दर्ज एक अपराध में जमानत मिलने के बाद वह उसे वापस ले लेगा |

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार इब्राहिम तीसरी कक्षा में पढ़ता था घटना वाले दिन परिजनों ने पुलिस को बताया था कि इब्राहिम सेकंड फ्लोर की बालकनी में खड़ा था तभी उसे गोली लग गई थी पुलिस ने घर का बारीकी निरीक्षण किया परिजनों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि रिजवान के बहनोई वाहिद नूर की अवैध पिस्टल रखी थी | घर की साफ – सफाई के दौरान वह इब्राहिम के हाथ लगी और उसने खुद को गोली मार ली थी परिजनों ने कमरे में बिखरा खून साफ कर बालकनी को घटनास्थल दिखाया था जांच में उजागर हुआ कि रिजवान व्दारा घर में रखी गई अवैध लोड पिस्टल इब्राहिम से दुर्घटनावश चलने के कारण उसकी मृत्यु हुई रिजवान कि उक्त अवैध पिस्टल लोडेड पिस्टल एवं एक अन्य रिवॉल्वर उसके बहनोई वाहिद व्दारा रखने के लिए दी गई थी |

इधर रिजवान खान के खिलाफ भी गौतम नगर थाना में पिछले साल मारपीट का मामला दर्ज किया गया था इंदौर वन मण्डल को हिरण शिकार में वर्ष 2022 से रिजवान कि तलाश थी किशनगढ़ में उसके पास हिरण का मांस मिला था इंदौर फोरेस्ट की टीम रिमांड पर लेकर गई है |

About Saifuddin Saify

Check Also

गैस एजेंसियां सिलेंडरों से गैस चोरी कर उपभोक्ताओं को चूना लगा रहीं है….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) भोपाल के अयोध्या बायपास क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow