Breaking News
Home / खास खबरे / गंदा पानी और नशीले कफ सिरफ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को लिया आड़े हाथ….

गंदा पानी और नशीले कफ सिरफ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को लिया आड़े हाथ….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही उस वक्त चर्चा का विषय बन गई जब कांग्रेस विधायक सिर्फ शब्दों की लड़ाई नहीं बल्कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में हाथों में गंदे पानी   की बोतल लेकर क्रोध और नारों के साथ पहुंचकर सदन में हंगामा मचा दिया  | नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विधायक महेश परमार, समेत कई विधायक ने इस मामले में सरकार को जिम्मेदार बनाया सदन में सरकार उन सवालों में फांसी रही जिनका जवाब जनता काफी समय से मांग रही थी |

सदन के भीतर सिंघार ने इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराए जाने का सवाल उठाया इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अलग से समय देने का आश्वासन दिया कांग्रेस चीफ व्हिप सोहनलाल वाल्मीकि ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मासूमों की मौत का मामला उठाते हुए कहा कि अब तक किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण को अधूरा बताया और कहा कि 2047 तक की कोई स्पष्ट कार्ययोजना नहीं है |

कांग्रेस विधायक  हीरालाल अलावा ने महिलाओं और बेटियों के लगातार लापता होने पर चिंता जताते हुए मुद्दा उठाया कहा आदिवासी वर्ग की लड़कियों के गायब होने की घटनाएं गंभीर हैं और इसकी जांच होनी चाहिए |

विधायक फूलसिंह बरैया ने दतिया के बरौनी छात्रावास में गड़बड़ी और सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया भाजपा की रीति पाठक ने उनकी भाषा पर आपत्ति जताई इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर तूतू – मै मै और हंगामा हुआ |

About Saifuddin Saify

Check Also

यूजीसी के ने नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक कहा 2012 के नियम रहेंगे लागू….

🔊 पोस्ट को सुनें नई दिल्ली यूजीसी ने 2012 के नियमों को लागू करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow