रायसेन / काम से निकाले जाने से नाराज एक सिरफिरे व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला कर दिया हमले का कारण सिर्फ यह था कि रेंजर ने उसे दोबारा काम पर रखने से इनकार कर दिया था | रायसेन वन विभाग की अमरावत नर्सरी में उस समय हड़कंप मच गया जब चार वर्ष पहले हटाया गया पूर्व श्रमिक पूरन लोधी उर्फ गुड्डा नर्सरी पहुंचा और डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से वापस काम पर रखने का अनुरोध किया मना करने पर उसने कट्टा निकालकर राकेश शर्मा की पीठ पर गोली चला दी आवाज सुनकर पहुंची कर्मचारी सुमन बाई पर भी फायर किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई एक अन्य कर्मचारी डालचंद रावत पर भी गोली चलाई लेकिन वह बच गया |
घटना के बाद पूरन ने नर्सरी में ही पेड़ पर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल एम्स रेफर किया गया एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है |
घायल डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा ने बताया कि पूरन लोधी को चार साल पहले श्रमिकों से विवाद के कारण हटाया गया था मंगलवार कों अमरावत नर्सरी में प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियां चल रही थी इसी दौरान पूरन पहुंचा और बातचीत के बाद अचानक फायरिंग कर दी घटना से वन विभाग में डर का माहौल बना हुआ है पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है |
Lok Jung News Online News Portal