Breaking News
Home / अपराध / खाद्द विभाग ने बाजार में जहर घोलने वाले 17 कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर 26 लाख का माल जब्त किया….

खाद्द विभाग ने बाजार में जहर घोलने वाले 17 कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर 26 लाख का माल जब्त किया….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) त्योहारों के बीच बाज़ारों में मिलावट कर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्द सुरक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है विभाग ने लाखों की मिलावट खाद्द सामाग्री बरामद कर कई बड़े व्यापारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं | होली के पहले मिलवाटखोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया बीते 10 दिन में खाद्द एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्द सामग्रियों के कुल 3996 सैंपल लिए भोपाल और इंदौर में मिलावटी केक से लेकर मावा और पनीर जब किया गया भोपाल , इंदौर समेत पूरे प्रदेश में फूड इंस्पेक्टर मैदान में उतरे इस दौरान दूध , इससे मिलने पहले उत्पाद , मावा नमकीन के सैंपल लिए गए |

खाद्द नियंत्रक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच अभियान चलाकर चलित मोबाइल वैन व दुकानों पर जाकर सैंपलिंग की गई | इस दौरान 15 हजार किलों सामाग्री जब्त की गई इसकी कीमत 26 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। जांच अभियान के दौरान 17 खाद्द कारोबारियों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किए गए चलित खाद्द प्रयोगशाला की जांच में कुल 435 किलो दूषित खाद्द सामाग्री नष्ट कराई गई अभियान आगे भी जारी रहेगा जो सैंपल जब्त किए गए उनकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं मिली है नियमत: 14 दिन में खाद्द सामाग्री की रिपोर्ट देनी होती है चूंकि , कार्रवाई अभी 10 दिन से ही चल रही है इसलिए रिपोर्ट आने में अभी वक्त लग सकता है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

मुख्यमंत्री निवास के नजदीक डॉक्टर हुए लूट के शिकार……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी का सबसे सुरक्षित माना जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow