Breaking News
Home / अफसरशाही / गुनिया नदी और अतिक्रमण पर भड़के गुना विधायक ने मंच से कलेक्टर को नकारा बताते हुए कार्यशैली पर उठाए सवाल…..

गुनिया नदी और अतिक्रमण पर भड़के गुना विधायक ने मंच से कलेक्टर को नकारा बताते हुए कार्यशैली पर उठाए सवाल…..


गुना / गुना में जनसमस्याओं को लेकर सियायी पारा उस समय चढ़ गया जब सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से सीधे जिला कलेक्टर को सीधे निशाने पर लिया उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि विकास सिर्फ फाइलों और कागजों तक सीमित है जबकि जमीन पर हकीकत इसके उलट है | गुरुवार को मानस भवन में आयोजित विक्रममोत्सव कार्यक्रम के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर किशोर कन्याल को मंच से घेरा उन्होंने कलेक्टर को नकारा और कागजों में करने वाला बताते हुए गुनिया नदी के अतिक्रमण हटाने की योजना पर भी तंज़ कसा | विधायक ने कहा कि कागजों में काम करने से कुछ नहीं होगा जमीन पर परिणाम दिखने चाहिए उस समय कलेक्टर भी कार्यक्रम में मौजूद थे विधायक ने कालेकर से कहा कि गुनिया नदी का काम आसान नहीं है और इस पर बाहरी दबाव भी आएंगे | अगर यह काम पूरा कर पाए तभी गुना के विकास में योगदान माना जाएगा उन्होंने कहा कि इसी वजह से वे बैठक में शामिल नहीं हुए क्योंकि आप करते तो हो ही नहीं |

मानस भवन का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व कलेक्टर  रामाकांत मिश्रा की सराहना की और मौजूदा कलेक्टर की तुलना करते हुए कड़ी टिप्पणी की उन्होंने कहा आप जैसे नकारा अफसर आते – जाते रहेंगे साथ ही उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि कर्मियों पर सिर्फ हंगामा करने के बजाय सहनशीलता भी जरूरी है उन्होंने प्रशासन से सख्ती बरतने की बात कहते हुए कहा कि बिना ताड़ना के आदमी समझता नहीं है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंस में कलेक्टर – एसपी को लिया आड़े हाथ लगाई जमकर फटकार

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow