ग्वालियर / पुलिस की गिरफ्त से बचने की सनक और तेज रफ्तार का जानलेवा मेल एक बेगुनाह परिवार पर भारी पड़ गया जिस घर में कुछ घंटों पहले खुशियां मनाई जा रही थीं वहां कुछ ही घंटों के भीतर मातम पसर गया | पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए बेतहाशा दौड़ती आ रही कार ने एक ऑटो को रौंद दिया ऑटो में सवार परिवार बच्चे का दूसरा जन्मदिन मनाकर लौट रहा था इस खौफनाक हादसे में परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई |
सुरेश नगर निवासी शुभम शाक्य अपने परिवार के साथ शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे थे हादसे में शुभम , उनकी पत्नी सगुन , उनके ताऊ इंद्रजीत , ताई लीला और सास अन्नू कश्यप की जान चली गई , जबकि प्रियांश समेत अन्य सदस्य घायल हैं बताया जा रहा है कि रात 2:45 बजे आरोपी 26 वर्षी अमन शर्मा ने बस स्टैंड के पास एक ई – रिक्शा को टक्कर मारी थी इसके बाद डायल – 112 की टीम उसका पीछा करती रही लेकिन वह रफ्तार बढ़ाते हुए 2 किलोमीटर से ज्यादा तक भागा कार ने ऑटो को पीछे से कुचल दिया |
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए आरोपी अमन शर्मा सरकारी ठेकेदार का भतीजा है वह शराब पीकर गाड़ी दौड़ा रहा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया गया है कि वह दोस्त के साथ देर रात मैगी खाने गया था वहां से लौटते समय हादसा हुआ |
25 मार्च को 2 साल के प्रियांश का जन्मदिन मनाया गया था घर में केक कटा परिवार ने खुशी मनाई और फिर दर्शन के लिए मंदिर निकले लौटते समय हादसे ने सब कुछ बदल दिया परिवार पर यह दूसरी त्रासदी है शुभम के बड़े भाई की कुछ समय पहले छत से गिरकर मौत हो चुकी थी अब छोटे भाई शुभम की जान चली गई |
Lok Jung News Online News Portal