भोपाल ( कशिश मालवीय ) महंगाई और सिलेंडर कि किल्लत के बीच गैस चोरी का मामला उजागर हुआ है महंगाई और किल्लत से जूझ रही आम जनता का बजट अब गैस चोरी के खेल ने बिगाड़ना शुरू कर दिया है हाल ही में ताजा मामला राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में सामने आया है गैस नामतौल विभाग ने मंगलवार को गैस सिलेंडरों में बड़े स्तर पर चोरी पकड़ी बैरागढ़ चींचली स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी से होम डिलीवरी के लिए भेजे जा रहे सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई उप नियंत्रक नसीमुद्दीन ने बताया कि खाद्द विभाग से सूचना मिली थी कि एजेंसी का वाहन चालक राजू मेवाड़ा सिलेंडरों से गैस निकाल रहा है इसी सूचना पर इंस्पेक्टर गोविंद रैकवार और आपूर्ति जैन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की |
दोपहर करीब 1 बजे टीम मौके पर पहुंची सभी सिलेन्डर सील पैक थे इसलिए संदेह होने पर उनका तौल किया गया करीब 3 घंटे चली जांच में 31 सिलेंडरों में तय मात्रा से ज्यादा गैस कम पाई गई |
जांच के दौरान वाहन चालक के घर के बाहर सिलेंडरों से भरा ऑटो खड़ा मिला वाहन में 50 सिलेंडर लोड थे लेकिन मौके पर सिर्फ 10 के बिल ही दिखाए गए वहीं प्लास्टिक कैप भी नहीं थी | जिला आपूर्ति नियंत्रण चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि तलाशी में चालक के स्कूटर से गैस रिफिलिंग के औज़ार बरामद हुए कार्रवाई में खाद्द विभाग ने 19 और नापतौल विभाग ने 39 घरेलू गैस सिलेंडर के साथ लोडिंग ऑटो जब्त किया है |
Lok Jung News Online News Portal