मध्यप्रदेश कटनी जिले के कैमोर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के मण्डल अध्यक्ष नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या कर दी |
आरोपीयों ने दो बार फायरिंग की पहले गोली सिर पर और दूसरी सीने पर लगते ही नीलेश लहूलुहान होकर गिर पड़े | मौके पर उन्हें विजयराघवगढ़ के अस्पताल में पहुंचाया जहां इलाज के दौरान म्रत घोषित कर दिया गया घटना सीसीटीवी में कैद हुई है | आरोपियों में प्रिंस जोसेफ ( 30 ) और अकरम खान ( 33 ) शामिल है फिलहाल दोनों आरोपी फरार है | इसी बीच , दोपहर 1 बजे आरोपी प्रिंस के पिता नेल्सन ने घर में ख़ुदकुशी कर ली मामले में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे व प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को सस्पेंड किया है | नीलेश विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के करीबी बताए जाते हैं |
घटनाक्रम के बाद से ही कैमोर और विजयराघव गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है | नीलेश के परिजनों ने शव का पीएम करने से इनकर कर दिया है , वे आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े हैं |
Lok Jung News Online News Portal