भोपाल ( कशिश मालवीय ) नशीले कफ सिरप के कारोबार में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने ‘ ऑपरेशन प्रहार -2 ’ के तहत खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को कड़ी चेतावनी दी | उन्होंने कहा कि थानेदारों की जानकारी के बिना नशे की बिक्री संभव नहीं है , उनके पास ऐसे पुलिकर्मियों की पूरी सूची तैयार है |
आईजी ने कहा ‘ कुछ लोग तालाब गंदा करने जैसा काम कर रहे हैं | पिछले चार महीनों में नाम चिन्हित हो चुका हैं, जो इस इसमें शामिल है, वे समय रहते सुधर जाएं वरना 15 दिन बाद अभियान के नतीजे भुगतने होंगे | ’ उन्होंने बताया कि नशीली कफ सिरप अब गांव – गली और मोहल्लों तक पहुंच चुकी है , पुलिस को जिम्मेदारी निभाने होगी |
पंजाब के पूर्व डीजीपी का उदाहरण देते हुए आईजी ने कहा आज एक समाचार पत्र में पंजाब के पूर्व डीजीपी की आत्मकथा छपी है, उनके खुद के बेटे के साथ जो घटित हुआ है , वो भी छापा गया है। एक डीजीपी का घर और उनका बेटा भी नशे से सुरक्षित नहीं रह पाया इसलिए अब सभी थानेदार या तो सचेत हो जाये या कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
Lok Jung News Online News Portal