Breaking News
Home / नगर निगम / नगर निगम सफाईकर्मियों ने सड़क किनारे जला कचरा मिलने से दुकानदार व साले को बेल्ट और लात – घूसों से मारपीट की

नगर निगम सफाईकर्मियों ने सड़क किनारे जला कचरा मिलने से दुकानदार व साले को बेल्ट और लात – घूसों से मारपीट की


भोपाल ( कशिश मालवीय ) एमपी नगर जोन 2 में एक दुकानदार के साथ नगर निगम सफाईकर्मी ने सड़क किनारे  जला हुआ कचरा मिलने को लेकर दुकान संचालक और उनके साले के साथ  गाली – गलौच कर झाड़ू के डंडे , बेल्ट और लात – घूसों से मारपीट की | यह घटना करीब रात 12:30 बजे की  है |

मामले में हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी आई है इसमें नगर निगम का सफाईकर्मी कुछ लोगों के साथ मिलकर दुकान संचालक पर हमला करता दिख रहा है |

दुकान संचालक की शिकायत पर एमपी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया | इसमें फैजान नाम के युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है और बाकी के आरोपी अज्ञात हैं |

दुकान मालिक अनूप व्यास ने बताया कि वो कोलार में रहते हैं | उनकी एमपी नगर जोन -2 में मां वैष्णो आर्ट्स एंड ग्राफिक्स के नाम से दुकान है | घटना के समय वो अपने साले नीरज शर्मा और कर्मचारी दीपक के साथ साफ – सफाई कर दुकान बंद करने की तैयारी में थे | तभी वहां नगर निगम का कचरा वाहन आया | वाहन से उतरे कर्मचारी ने अनूप को गाली देते हुए कहा कि ये कचरा किसने फेंका और जलाया है , अनूप ने उनको जानकारी नहीं होने की बात कही | इस पर कचरा वाहन से अन्य लोग उतरे और गलियां देने लगे इसके बाद उन्होंने और लोगों को फोन करके बुला लिया और फिर सब लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी |

अनूप ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मारपीट करने के बाद जाते वक्त अपना नाम फैजान बताते हुए कहा था कि तुमको जो करना हो कर लेना | फैजान ने ही गालियां देना शुरू किया था इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया , पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

नगर निगम जोन -10 में सफाई व्यवस्था के लिए नाइट इंचार्ज नितेश मिश्रा का कहना है कि उनको की जानकारी नहीं थी | वो इस मामले में पता लगाएंगे कि किस कर्मचारी ने दुकान संचालक के साथ मारपीट करी है | इसके बात उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए खतरा बन चुकी है नगर निगम निष्क्रिय जगह – जगह कुत्तों की फौज…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में बढ़ती ठंड के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow