Breaking News
Home / नगर निगम / बड़े तालाब के बड़े कब्जेदार आईएएस के बंगले समेत 24 कब्जों पर प्रशासन का शिकंजा लगाया लाल निशान निर्माणों को गिराने की तैयारी…

बड़े तालाब के बड़े कब्जेदार आईएएस के बंगले समेत 24 कब्जों पर प्रशासन का शिकंजा लगाया लाल निशान निर्माणों को गिराने की तैयारी…


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल के खानूगांव में राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने जब अपनी नपती शुरू की तो बड़े – बड़े रसूखदारों की नींद उड़ गई इस कार्रवाई की जद में न सिर्फ अवैध कब्जे आए हैं बल्कि एक आईएएस अधिकारी का आलीशान विला भी शामिल है बड़े तालाब के फुल टैंक लेवर से 50 मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित करने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा टीम ने खानूगांव में जीशान अली के बंगले से शुरुआत की जहां करीब 200 वर्गफिट पर अतिक्रमण मिला इसके बाद गुलबाग लॉन मैरिज गार्डन के 1500 वर्गफिट पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया टीम जब आगे बड़ी तो आईएएस मुजीबुर्रहमान के बंगले के बाहर भी टीम ने अतिक्रमण का लाल निशान लगाया है आईएएस के बंगले का 4500 वर्गफिट एरिया अतिक्रमण में आ रहा है साथ 2 दर्जन खाली प्लॉट और कच्चे निर्माण मिले हैं जिन्हें अतिक्रमण मानकर निशान लगाए गए हैं |

गुरुवार को अपर तहसीलदार केके पंडोले के साथ पटवारी और निगम की टीम ने खानूगांव में सर्वे शुरू किया सर्वे में 24 घंटे अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं इसके साथ तालाब किनारे 5 एकड़ में सेना का नेवी वॉटर स्पोर्टस परिसर भी आया है खानूगांव के पिछले हिस्से में कच्चे निर्माण अधिक मिल रहे हैं इधर प्रेमपुरा में तालाब के 50 मीटर दायरे में आने वाली दुकानों पर बुलडोजर चला |

टीम ने जब नपती शुरू कर निशान लगाए तो ढाई – ढाई हजार वर्गफिट एरिया पर जुबिया खान और रुही खान के प्लॉट पर निर्माण चल रहा था टीम ने इस संबंध में दस्तावेज़ मांगे आईएएस की पत्नी ने बताया कि मकान की नगर निगम से भी बिल्डिंग परमिशन ली गई है |

दस साल पहले निगम ने एफटीएल और 50 मीटर दायरा तय किया था लेकिन डीजीसीएम सर्वे में अंतर सामने आया खानूगांव में चिन्हांकन के दौरान नपती के प्वाइंट कर्टन वॉल से बाहर आए तहसीलदार ने कहा सर्वे के आधार पर ही अतिक्रमण चिन्हित किए जा रहे हैं |

इधर , टीटी नगर की टीम तैयार है एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि राजस्व वन पुलिस विभाग और इप्को की टीम बनाई है शुक्रवार से सीमांकन शुरू करेंगे इससे पहले गुरुवार को भदभदा क्षेत्र की अवैध झुग्गियों को हटाया गया यह कार्रवाई आगे भी चलेगी कैचमेंट के छज्जे तोड़ने की कार्रवाई की गई है |

 

 

 

About Saifuddin Saify

Check Also

स्लॉटर हाउस से गोमांस मिलना बना बवाल भ्रष्टाचार की खुली पोल टेंडर से लेकर कमिश्नर के साइन तक हर फाइल की होगी जांच….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में नगर निगम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow