ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित एक दो मंजिला फार्म हाउस पर अवैध नकली देशी – विदेशी शराब की फैक्ट्री चल रही थी | आबकारी की संयुक्त टीम ने दबिश देकर कार्रवाई कर यहां से लगभग 4 करोड़ रुपए की नकली शराब और 1 करोड़ की मशीनें व सामग्री जब्त की है | एक महिला सहित पांच आरोपी पकड़े गए हैं, जिनमे हरियाणा के तस्कर भी शामिल हैं | फार्म हाउस ग्वालियर के पुराने कांग्रेस नेता सुरेन्द्र तोमर को बताया गया है , जिन्होंने बाद में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा था | बताया जा रहा है कि फैक्ट्री किराए पर लेकर चलाई जा रही थी |
एएसपी जयराज कुबेर के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में सुनीता जाट ( नजफगढ़ ) मोहित उर्फ मोनू तोमर ( अंबाह ) , सुमित जाट , प्रीतम जाट और दीपक जाट ( जींद , हरियाणा ) शामिल हैं | फैक्ट्री से 25 हजार लीटर कच्ची शराब , 400 से अधिक पेटियां रेडी ब्रांड की शराब , नकदी 7 लाख रुपए और यूवी नंबर की लोडिंग गाड़ी जब्त की गई है | बताया गया है कि यहां बनने वाली शराब की सप्लाई हरियाणा में की जाती थी |
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया फार्म हाउस में पुलिस को जो दस्तावेज मिले हैं उनमें 16 अगस्त 2025 से हिसाब मिला है। यह एग्रीमेंट मोहित तोमर , सुरेन्द्र तोमर व अमित कुमार के बीच का है फैक्ट्री में पकड़ी महिला सुनीता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे डेढ़ माह पहले ही खाना बनाने के लिए लाए थे |
फार्म हाउस सुरेन्द्र तोमर का है उनके संबंध पदेश के सभी प्रमुख दलों से हैं | पहले वह बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़े फिर कांग्रेस में चले गए और अब खुद को भाजपा नेता बताते हैं | उन्होंने रसूख दिखाने के लिए फेसबुक आईडी पर विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और जहां नकली शराब पकड़ी गई वहां दीवार पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगा रखा था |
Lok Jung News Online News Portal