Breaking News
Home / न्यूज़ / थाना मंगलवारा पुलिस ने चंद घण्टो में किया बेट्री रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, 3 लाख की कीमत का बेट्री रिक्शा बरामद*

थाना मंगलवारा पुलिस ने चंद घण्टो में किया बेट्री रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, 3 लाख की कीमत का बेट्री रिक्शा बरामद*


 

भोपाल शहर मे सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधो मे नियंत्रण रखने, वाहन चैकिंग, संपत्ति संबंधी अपराधो के शत् प्रतिशत मशरूका बरामद करने, फरार आरोपियो की धडपकड एवं अपराधो के निराकरण करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री संजय कुमार एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-03, श्री आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03, श्रीमति शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मंगलवारा, निरीक्षक अजय कुमार सोनी व उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास कर मुखविर सूचना के आधार पर शातिर बेट्री रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को पकडकर उसके कब्जे से चोरी का बेट्री रिक्शा कीमती करीब 1,20,000 रू की बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 18.09.26 को फरियादी मोहम्मद रईश ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 11.09.26 को छावनी रोड मंगलवारा स्थित नक्शबंधान मस्जिद के पास अपना बैट्री ऑटो रिक्शा खडा कर घर से चला गया था । दूसरे दिन सुबह देखा तो उसका बैट्री रिक्शा वहा पर नही था । जो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अप क्र 144/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । दौराने विवेचना घटना स्थल एवं उसके आसपास के लोगो से पूछताछ सीसीटीवी केमरे फूटेज व मुखविर सूचना के आधार पर आरोपी सादिक खान को चोरी का बेट्री रिक्शा सहित गिरफ्तार किया गया। ई रिक्श कीमती करीब 1,20,000 रू का मसरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई । आरोपी के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी –सादिक खान पिता अब्दुल अमीन उम्र 24 साल नि. म.न. 04 गली न. 02 इस्लामपुरा थाना तलैया भोपाल
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, प्रआर 1185 संदीप बाथम, प्रआर 2993 सतीश कुमार,आर.4617 शुभम परमार, आर. 4522 ब्रजेश रावत की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

About Saifuddin Saify

Check Also

#LokjungNews/Bhopal क्या चलानी कार्यवाही सिर्फ दो पहिया वाहन चालकों के लिए ही है।

🔊 पोस्ट को सुनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow