भोपाल:( नेहा शेख ) करोद निवासी 23 साल की किरण दांगी के पिता सुरेश दांगी, माँ ओमवती दांगी और भाई राजेश दांगी सीहोर जिले के खाइखेड़ा गांव स्थित अपनी साढ़े तीन एकड़ पुश्तैनी जमीन पर सिंचाई करने गए थे। 3 नवंबर की रात के बाद से तीनों अचानक लापता हैं। भाई का मोबाइल फोन रास्ते में गिरा मिला, जिसे किसी अज्ञात शख्स ने उठाया था। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। एमपीपीएससी की तैयारी में जुटी किरण अपनों के सकुशल लौटने की आस में दिन रात जाग रही हैं। इस बार दिवाली पर उसके घर में दिया तक नहीं जला। किरण ने पुलिस प्रशासन से अपने परिवार को जल्द ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।
अगले ही दिन बंद हो गया मोबाइल फोन
किरण ने बताया कि सिहोर के खाईखेड़ा गांव में उनकी साढ़े तीन एकड़ पैतृक जमीन है, जो उनकी माँ का मायका भी है। खेती की देखभाल के लिए पिता सुरेश, माँ ओमवती और भाई राजेश 24 अक्टूबर को गांव गए थे। 3 नवंबर की शाम 7 बजे उनसे फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होने 4 नवंबर को सुबहा 11 बजे तक भोपाल वापस आने की बात कही थी। लेकिन 4 नवंबर को सुबहा 11 बजे पिता का मोबाइल बंद मिला भाई राजेश के नंबर पर कॉल करने पर किसी अनजान व्यक्ती ने फोन उठाकर बताया उसे यह फोन बैरसिया मंडी जाते समय सड़क पर पड़ा मिला था इसके बाद संपर्क पूरी तरह टूट गया। किरण ने अपने चाचा देवेंद्र दांगी के साथ अहमदपुर ठाने पहुँचकर तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Lok Jung News Online News Portal