Breaking News
Home / घोटाला / सिंहस्थ से पहले बड़ी लापरवाही 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट में सेकेंडरी सरिये के इस्तेमाल पर उठे सवाल

सिंहस्थ से पहले बड़ी लापरवाही 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट में सेकेंडरी सरिये के इस्तेमाल पर उठे सवाल


भोपाल:( नेहा शेख ) प्रदेशभर में करीब 6,000 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जा रहे पुल, ओवरब्रिज और एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमालका मामला  सामने आया है। नियमों को ताक पर रखकर प्राइमरी कंपनीयों के बजाय सस्ते सेकेंडरी सरिये से निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है।

सरकारी गाइडलाइन दरकिनार, अफसरों की मिलीभगत से लापरवाही

नियमों का उल्लंघन: शासकीय आदेशो के अनुसार एनएचएआई द्वारा पंजीकृत 6 प्रमुख प्राइमरी स्टील कंपनियों का ही लोहा निर्माण कार्यों में लगाया जाना अनिवार्य है।

जमीनी हकीकत: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में जारी प्रमुख प्रोजेक्ट्स की जांच में प्रमाणित स्टील के बजाय गैर-मानक सरिये की खपत पाई गई है।

मुनाफे का खेल: बाजार में सेकेंडरी सरिया प्राइमरी के मुताबिक प्रति किलोग्राम 10 से 15 तक सस्ता मिलता है, जिसकी वजह से लागत घटाने के चक्कर में मजबूती से समझौता किया जा रहा है।

विभिन्न जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति

उज्जैन(सिंहस्थ प्रोजेक्ट्स): आगामी सिंहस्थ में आने वाले 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 1500 करोड़ से पुल व कॉरिडोर बन रहे है। यहां 900 करोड़ के 6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर में अधिकरियों ने प्राइमरी स्टील का दावा किया था, लेकिन जांच में सेकेंडरी सरिया पकड़ा गया।

About Saifuddin Saify

Check Also

पीएनबी से करोड़ो का फ्रॉड जीशान अली और पत्नी पर केस 526.83 वर्गमीटर जमीन का फर्जीवाड़ा ऐसे आया सामने

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल( नेहा शेख ) आर्थिक प्रकोष्ठ की जांच मे बड़ा फर्जीवाड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow