Breaking News
Home / कारोबार / सांची दूध का पैकेट गर्म होते ही फटकर बना रबर, मिलावट की होगी जांच |

सांची दूध का पैकेट गर्म होते ही फटकर बना रबर, मिलावट की होगी जांच |


भोपाल : 13/01/2025 : गौतम नगर में रहने वाले दलजीत सिंह ने घर के पास की दुकान से सांची गोल्ड दूध का आधा किलो का पैकेट लिया पैकेट पर 10 जनवरी की तारीख मौजूद थी | उन्होने दूध पनीर बनाने के लिए गर्म किया तो वह गर्म करते ही फट गया और रबर की तरह खिंचने लगा | इसके बाद उन्होने पैकेट पर दिए नंबर पर कॉल किया लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया | बाद में वह सांची के ऑफिस पहुंचे वहाँ भी किसी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी किसी तरह उन्होने एक अधिकारी को अपनी समस्या बताई जिसके बाद अफसरों ने इसकी जांच कराने की बात कही | अधिकारी का कहना था कि पहले तो कभी इस तरह की शिकायत हमारे पास नहीं आई इस बारे में जांच होने के बाद ही कुछ बता पाएंगे |

 

 

 

 

About Saifuddin Saify

Check Also

चाइना मांझे की चपेट में आने से कॉलेज छात्र के गले 6 इंच लंबा कट , पुलिस की कार्यवाही के बावजूद बिक्री अब भी जारी…

🔊 पोस्ट को सुनें उज्जैन / मध्यप्रदेश उज्जैन के फ्रीगंज में जीरो पाइंट ब्रिज पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow