Breaking News
Home / न्यूज़ / दो सूचना आयुक्त पर कर्मचारियों ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

दो सूचना आयुक्त पर कर्मचारियों ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप


भोपाल : 22/01/2025 : राज्य सूचना आयोग में पदस्थ सूचना आयुक्त वंदना गांधी और ओंकार नाथ के खिलाफ उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए आयोग के सचिव राजेश कुमार ओगरे के पास शिकायत की है | कर्मचारी संतोष ने लिखा है कि वंदना गांधी उससे टॉयलेट की सफाई करवाती हैं, बर्तन धुलवाती है | काम करने से मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है | ऐसी ही शिकायत दूसरे सूचना आयुक्त ओंकार नाथ के खिलाफ भी उनके कर्मचारी ने की है | उन्होने कहा कि उससे चप्पल धुलवाई जाती हैं, घर के काम करवाए जाते हैं दोनों ही शिकायत में मानसिक प्रताड़ना की बात कही गई है | और घर की ड्यूटी से मुक्त करने का निवेदन किया गया है | इस संबंध में जब वंदना गांधी से पूछा गया तो उन्होने कहा कि यह ऑफिस पॉलिटिक्स है, इस बारे में उन्होने पहले ही मुख्य सूचना आयुक्त को बता दिया था | उन्होने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया | इधर, सचिव ओगरे से इस संबंध में संपर्क करना चाहा तो उन्होने कोई जवाब नहीं दिया | वहीं मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव ने कहा कि वे अभी बाहर हैं, और शिकायत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है |

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow