Breaking News
Home / नगर निगम / नगर निगम की मनमानी के चलते 19 करोड़ खर्च कर 75 संजीवनी क्लीनिक बिना अनुमति बनाए गए ज़मीनों का हस्तांतरण तक नहीं |

नगर निगम की मनमानी के चलते 19 करोड़ खर्च कर 75 संजीवनी क्लीनिक बिना अनुमति बनाए गए ज़मीनों का हस्तांतरण तक नहीं |


भोपाल : 24/01/2025 : शहर में अलग-अलग जगहों पर बनाए गए संजीवनी क्लीनिकों की संख्या 75 है जिनमें 19 करोड़ रु. खर्च किए गए थे, लेकिन नगर-निगम के अफसरों ने इन भवनों का निर्माण करने में बहुत बड़ी चूक कर दी है जिससे नगर-निगम शाखा पर सवाल खड़े हो रहे हैं | दरअसल, नगर-निगम द्वारा बिना अनुमति 75 संजीवनी क्लीनिक बना डाले जबकि आम लोगों को निर्माण से पहले भवन अनुज्ञा का नियम बताया जाता है लेकिन निगम अफसर खुद अपने ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं | 2019 से लगातार नगर-निगम द्वारा अब तक 75 संजीवनी क्लीनिक बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 10 क्लीनिक का निर्माण चल रहा है | 2019 से ही निगम की इस लापरवाही की शिकायतें हो रही हैं, फिर भी निगम अफसर गलती को सुधारने के बजाए बिना अनुमति लिए ही लगातार निर्माण कराते जा रहे हैं | इनके निर्माण से पहले खुद निगम अफसरों ने अपने ही विभाग की अनुज्ञा शाखा से अनुमति नहीं ली, जबकि आम लोगों के निर्माण कार्य से पहले अनुमति नहीं लेने पर निगम प्रशासन उन पर कार्यवाही करता है, इसलिए निगम अफसर मनमाने ढंग से निर्माण कार्य करवा रहे हैं, क्योंकि उन पर कार्यवाही कौन करेगा इसी सोच के साथ जिम्मेदार अफसर मनमानी करते आ रहे हैं | जबकि आम लोग ऐसा करते तो निगम अफसर ही नोटिस जारी कर निर्माण तोड़ने पहुँच जाते | इस संबंध में निगम कमिश्नर हरेन्द्र नारायण का कहना है कि संजीवनी क्लीनिक के संबंध में नगर-निगम की भवन अनुज्ञा शाखा से परमिशन ली गई है, या नहीं इसकी जानकारी नहीं है ऐसा है तो हम चैक करवाते हैं, जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

नवोदय और गायत्री अस्पताल मेँ मिला डेंगू का लार्वा और खुले मेँ कचरा निगम ने लगाया फाइन

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) नगर निगम ने शनिवार को शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow