भोपाल : 20/02/2025 : गौरतलब है कि परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा, चेतन सिंह, शरद जायसवाल और सौरभ के मौसेरे साले रोहित तिवारी के ठिकानों पर 27-28 दिसंबर को छापामार कार्यवाही की गई थी | सौरभ के घर से करोड़ों रु. की संपत्ति के दस्तावेज़ बरामद किए गए थे | कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रु. नकदी जब्त की गई थी | ईडी के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव की अगुवाई में हुई इस कार्यवाही के बाद सौरभ, चेतन व शरद को रिमांड पर लिया गया था | 17 फरवरी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है | वहीं उनके केस की जांच का जिम्मा सँभाल रहे तुषार श्रीवास्तव का तबादला दिल्ली ज़ोनल ऑफिस कर दिया गया है | ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है | ईडी के भोपाल स्थित कार्यालय से डिप्टी डायरेक्टर रीतेश कुमार श्रीवास्तव को दिल्ली हेडक्वार्टर ट्रांसफर किया गया है | उनकी जगह मनीष सबरवाल भोपाल में डिप्टी डायरेक्टर का जिम्मा संभालेंगे | तुषार श्रीवास्तव की जगह मुकेश कुमार को प्रमोशन के बाद भोपाल ज़ोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर का पद सौंपा गया है | इधर सौरभ की जमानत पर बुधवार शाम ईडी कोर्ट में बहस हुई | ईडी के वकील धर्मेंद्र पटेल ने जमानत का विरोध करते हुए इसे खारिज करने की मांग की, जबकि सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने जमानत दिए जाने की दलील पेश की |
Check Also
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदला जाना भारत के स्वतंत्रता संग्राम और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का अपमान – हाजी मोहम्मद हारून
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल। 4 जून 2026 जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष …
Lok Jung News Online News Portal