Breaking News
Home / न्यूज़ / कर्मचारियों और रहवासियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई शहरवासियो का आरोप आपत्ति के बावजूद पुराने मीटर जबरन उखाड़े जा रहे हैं |

कर्मचारियों और रहवासियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई शहरवासियो का आरोप आपत्ति के बावजूद पुराने मीटर जबरन उखाड़े जा रहे हैं |


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मप्र में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता का विरोध अब तक शहर के 13 अलग – अलग इलाकों में विरोध – प्रदर्शन हो चुका है |  शाहजहांनाबाद इलाके के मिलेनियम अपारमेंट में मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों और रहवासियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई | रहवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्ति के बावजूद पुराने मीटर जबरन उखाड़े जा रहे हैं | उनका कहना है कि शहर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ गए हैं , इसलिए वे इन्हें लगवाने से इंकार कर रहे हैं |

गौरतलब है कि बिजली कंपनी अब तक शहर में 20.09 लाख स्मार्ट मीटर लगा चुकी है | इनमें से आधे से ज्यादा पुराने शहर में लगाए गए हैं | सबसे ज्यादा मीटर॰ चोरी के लिहाज संवेदानशील इलाकों में लगाए हैं | प्रतिदिन औसतन पांच जगहों पर मीटर लगाने के दौरान विवाद की स्थिति बन रही है | कोलार क्षेत्र में ही 40 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं | बिजली कंपनी के सिटी सर्कल के जनरल मैनेजर बीबीएस परिहार का कहना है कि यह काम केंद्रीय विद्दुत प्राधिकरण के नोटिफिकेशन के आधार पर किया जा रहा है | इसके लिए कानून में संशोधन भी किया गया है |

About Saifuddin Saify

Check Also

मोहन का मोदी की आंख का तारा बनने का फेर , बैनर बाजी में करोड़ों फूंके महिला आरक्षण विधेयक हुआ ढेर…….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल  ( सैफुद्दीन  सैफी) जिसका अंदेशा था आखिर वही हुआ | …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow