Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / 26 जनवरी को कांग्रेस शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’

26 जनवरी को कांग्रेस शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’


भोपाल : 09/01/2025 : 26 जनवरी को भारतीय संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस भारत में गणराज्य की स्थापना को समर्पित एक बड़ी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी | इसी दिन महू की धरती से ही कांग्रेस एक नए राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की शुरुआत करेगी | इसे संविधान बचाओ पदयात्रा नाम दिया जाएगा | यह पदयात्राएं पूरे एक साल तक गांव-गांव शहर-शहर में निकाली जाएंगी और यह अगले साल 26 जनवरी 2026 को ही समाप्त होंगी | इस यात्रा का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कर सकती हैं | कमलनाथ ने पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेसजन एक हैं, विवाद का कोई सवाल ही नहीं है, प्रदेश की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक में मेरी नाराजगी के जो कयास लगाए जा रहे हैं वो सब गलत हैं | जीतू पटवारी ने लिखा कि मप्र भाजपा में मची लूट व सिर फुटव्वल से ध्यान भटकाने के लिए यही लोग झूठी खबरें फैलाते हैं, मप्र सरकार का जनसंपर्क विभाग सिर्फ डॉ. मोहन यादव के सत्ता के कारनामों को छुपाने की कोशिश कर रहा है |

About Saifuddin Saify

Check Also

प्रदेश के औद्दोगिक क्षेत्रों में खाली पड़ी ज़मीनों का ब्यौरा निकाला गया तो सबसे अधिक खाली जमीन सागर रीज़न में बेकार पड़ी मिली |

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल : 03/01/2025 : प्रदेश सरकर औद्दोगिक विकास को नई ऊंचाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow