Breaking News
Home / खास खबरे / कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन न कराने वाले 9 स्पा संचालकों पर केस दर्ज, निलंबित पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड चैक

कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन न कराने वाले 9 स्पा संचालकों पर केस दर्ज, निलंबित पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड चैक


भोपाल : 10/01/2025 : पुलिस ने 15 स्पा सेंटर की जांच के दौरान पाया था कि यहाँ स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का घिनौना कारोबार चल रहा है | 4 स्पा सेंटरों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त 68 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया था | इन स्पा सेंटरों को संरक्षण देने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया अब तीनों पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट भी खंगाले जाएंगे | इन तीनों के बारे में लंबे समय से स्पा सेंटर संचालकों के संपर्क में रहने की शिकायत मिल रही थी, जब इन सभी के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो इसमें यह तीनों स्पा संचालक के संपर्क में पाए गए | इनके अलावा और भी पुलिसकर्मियों पर नजर तेज़ कर दी गई है पुलिस पर पुलिस की यह कार्यवाही कई और राज़ खोल सकती है | इसके साथ ही जिन स्पा संचालकों ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कर्मचारीयों को रखा था ऐसे 9 स्पा संचालकों पर केस दर्ज किया गया है | इस समय सभी स्पा सेंटर संचालक पुलिस की रडार पर हैं, जो संचालक या पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow