Breaking News
Home / घोटाला / बीडीए के फ्लैट में हो रही है खुले आम दलाली बेखबर अधिकारी

बीडीए के फ्लैट में हो रही है खुले आम दलाली बेखबर अधिकारी


भोपाल( कशिश मालवीय ) विकास प्राधिकरण ( बीडीए ) द्वारा बनाए गए आवासीय योजना के फ्लैटों को समय से पहले बेचने और खरीदने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है | यह योजना का वास्तविक लाभ आम जनता और जरूरतमंद परिवारों के लिए है न कि दलालों और इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए है | नियमानुसार ये फ्लैट 15 साल तक बेचे नहीं जा सकते हैं , लेकिन कटारा हिल्स स्थित गौरीशंकर कौशल आवासीय परिसर में कुछ लोग नियमों को अलग रख दानपत्र पर फ्लैट बेच और खरीद रहे हैं | वहीं , कुछ लोगों ने तो इनकी रजिस्ट्री भी करा ली है , यहां पर 17 लाख रुपए में 2 – बीएचके फ्लैटों को बेचा जा रहा है | यहां लोगों को 2025 में फ्लैटों का पजेशन दिया गया | 2030 तक इन्हें दोबारा बेचा नहीं जा सकता है |

जब इस पूरे मामले की पड़ताल की तो हैरान वाले तथ्य सामने आए स्टिंग में पता चला कि दलाल बिना किसी डर के खरीदार को छूट देते हैं | वे कहते हैं कि मकान की रजिस्ट्री आसानी से हो जाएगी , क्योंकि इस बिल्डिंग में पहले भी कई रजिस्ट्री हो चुकी हैं | यही नहीं बल्कि दो मकानों की रजिस्ट्री भी कराई जा चुकी है , इस दौरान दलालों ने सीधे बोला कि 2 – बीएचके फ्लैट 17 लाख रुपए में उपलब्ध है और पूरी प्रक्रिया बेझिझक पूरी हो जाएगी |

बीडीए के नियमों के अनुसार , खरीदार मकान की कीमत चुका देता है , इसके बाद भी कम से कम 15 साल तक उसकी दोबारा बिक्री की अनुमति नहीं होती | लेकिन सच में देखा जाए तो यहां दलालों कि चालबाजी चल रही है , वे लोगों को सस्ती कीमत का लालच देकर फ्लैट बेच रहे हैं और रजिस्ट्री भी करा रहे हैं | सवाल यह है कि आखिर इतनी हेराफेरी बीडीए के अधिकारियों की जानकारी में क्यों नहीं आ रही , या फिर नजरंदाज की जा रही है |

यहां एक और मामला सामने आया है तपन श्रीवास्तव नाम के युवक ने ईडब्ल्यूएस – 5 के 208 नंबर फ्लैट को अवैध रूप से किराए पर दिया है | जबकि यह फ्लैट बीडीए ने किसी को भी आवंटित नहीं किया है इसमें अवैध रूप से बिजली कनेक्श्न भी कराया है | जब वहां पहुंचकर एक परिवार से पूछताछ कि तो बताया गया कि 2 महीने पहले तमन श्रीवास्तव ने उन्हें यह फ्लैट किराए से दिलाया है , इसका एग्रीमेंट भी कराया है |

बीडीए के फ्लैटों की रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण भी किए जा रहे हैं | एक रजिस्ट्री होने के बाद उसके नामांतरण की पावती भी है , फर्जी रजिस्ट्री के बाद अधिकारी फ्लैट का नामांतरण भी कर रहे हैं |

कटारा हिल्स थाने में बीडीए कॉलोनी में हुए फर्जी रजिस्ट्री मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है | इसमें तपन श्रीवास्तव का नाम सामने आया है | आरोप है कि तपन ने बीडीए के दो फ्लैट , पहला एलआईजी 18/408 नंबर फ्लैट बिकवाया है , साथ ही बीडीए स्वामित्व वाला फ्लैट अवैध रूप से किराए पर दिया गया है |

बीडीए , सीआईओ श्यामवीर बोले – मुझे अभी तक जानकारी नहीं है आपके पास रजिस्ट्री है तो मुझे भेजिए , वैसे 15 साल तक रजिस्ट्री नहीं हो सकती , अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी

About Saifuddin Saify

Check Also

शिक्षा विभाग के अफसरों ने मिलीभगत कर फर्जी खाते में किए मजदूर बच्चों के भोजन व्यवस्था के 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मजदूर परिवार के बच्चों की अच्छी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow