Breaking News
Home / न्यूज़ / महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म न्यायधीश ने 10 साल की सजा सुनाई , 2 हजार का लगाया जुर्माना…

महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म न्यायधीश ने 10 साल की सजा सुनाई , 2 हजार का लगाया जुर्माना…


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहां एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की थी | आरोपी कैलाश यादव नीलबड़ कलखेड़ा में रहने वाला है , मामले को लेकर अपर सत्र न्यायधीश पल्लवी व्दिवेदी ने 10 साल की सजा सुनाई है , साथ ही 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है | मामले में अपर लोग अभियोजक राजेश सिंह ने शासन की ओर से पैरवी की है , आरोपी ने पीड़िता को घर में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया था |

घटना 16 जुलाई 2024 की रातीबड़ थाना क्षेत्र की है , पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वो रातीबड़ में रहती है वो आईईएस कॉलेज में बागबानी का काम करती है | घटना की सुबह करीब 8 बजे वो पड़ोसी तारिका के यहां गई थी , तारिका थोड़ी देर बाद काम पर चली गई इसके बाद वो भी घर से निकलने लगी इसी दौरान तारिका के पति कैलाश यादव ने घर का दरवाजा बंद कर दिया पीड़िता ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया | इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया घर पहुंचने पर पीड़िता ने बेटे और पति को पूरी बात बताई फिर आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow