भोपाल ( कशिश मालवीय ) एयरपोर्ट रोड स्थित गोकुलधाम सोसायटी और व्दारकाधाम सोसायटी में बिजली कनेक्श्न दो दिन पहले काट देने से यहां के करीब 300 से ज्यादा परिवार परेशान होते रहे | यह सिर्फ दो कॉलोनियों की कहनी नहीं , बल्कि शहर में ऐसी करीब 60 से अधिक कॉलोनियां हैं , जिनमें एक लाख से अधिक रहवासी इसी तरह की परेशनी से गुजर रहे हैं |
मंगलवार रात पक्ष और विपक्ष के नेताओं की दखलअंदाजी के बाद यहां बिजली सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी पिछले दो साल में यह 8वीं बार है , जब इस समिति का कनेक्श्न काटा गया , वजह , बिल्डर द्वारा बिजली कंपनी का बिल नहीं भरना है |
मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि गलती बिल्डर और रहवासियों की है , नियम तो स्पष्ट हैं पर अमल नहीं किया जाता , यही बड़ी दिक्कत है |
बिजली के सिटी सर्किल के जनरल मैनेजर प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि गोकुलधाम सोसायटी के बिल्डर पर एक करोड़ रुपए बकाया है | यह कॉलोनी सिंगल पॉइंट एचटी टेंपरेरी कनेक्श्न से जुड़ी है , जो स्थायी नहीं है , बिल्डर ने अब तक इसे परमानेंट कनेक्श्न में नहीं बदला इसी कारण बार – बार परेशानी हो रही है |
गोकुलधाम समिति के बिजली कनेक्श्न के मामले में रहवासी समिति , बिजली कंपनी के अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच 6 बार अलग – अलग बैठक हुईं | इसके बावजूद कोई नतीजा नहीं निकाल सका , पिछले साल एसडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में अलग सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया था | इस पर भी अब तक कोई अमल नहीं हुआ , कॉलोनी का जब – जब बिजली कनेक्श्न काटा गया तब बिल की कोई एक किस्त भरकर या किसी प्रभावशाली व्यक्ति की दाखलअंदाजी के बाद कनेक्श्न जोड़ दिया गया | अब तक स्थाई समाधान नहीं निकल सका इस कॉलोनी के रहवासियों के घर बिजली तो इस्तेमाल की जा रही है , लेकिन यह बिजली कंपनी के उपभोक्ता नहीं है | वजह यह है कि बिल्डर द्वारा दिए गए टेंपरेरी कनेक्श्न से उनके घरों की बिजली रोशन हो रही है |
लोकपाल एवं रिटायर्ड सीनियर अधिकारी एमएस अत्रे का कहना है कि मंहगी बिजली इस्तेमाल करने और बार – बार कनेक्श्न काटे जाने की समस्या से निजात पाने के लिए रहवासियों को एकजुट होना पड़ेगा | यदि वे कॉलोनी का इलेक्ट्रिफिकेशन करवा लें तो उन्हें परमानेंट कनेक्श्न मिल सकते हैं |
Lok Jung News Online News Portal