भोपाल ( कशिश मालवीय ) रेल मण्डल ने पश्चिम मध्य रेलवे में बड़ा एक्शन लेते हुए व्यवस्था में बदवाल के लिए नया नियम लागू कर दलालों द्वारा फर्जी टिकट बुकिंग या अकाउंट के जरिए किए जाने वाली गड़बड़ियों पर प्रतिबंध लगाने विचार किया | अब किसी भी ट्रेन की आरक्षण बुकिंग खुलने के पहले दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे |
यह नियम विशेष रूप से उस समय के लिए लागू किया है , जब नई ट्रेनों की बुकिंग शुरू होती है या तत्काल टिकटों की मांग बहुत ज्यादा रहती है तो इस दौरान टिकट दलाल अधिक संख्या में टिकटें बुक कर लेते हैं , जिससे असली यात्रियों को सीटें नहीं मिल पातीं | अब आधार प्रमाणित यूजर्स के लिए यह व्यवस्था लागू होने से बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो जाएगी |
इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य होगा | जिन उपयोगकर्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है , वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से इसे आसानी से कर सकते हैं | रेलवे का कहना है कि आधार लिंकिंग से हर यूजर की पहचान सत्यापित हो जाएगी , जिससे कोई भी व्यक्ति एक से अधिक फर्जी अकाउंट बनाकर टिकट बुक नहीं कर पाएगा |
भोपाल समेत पश्चिमी क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऑनलाइन टिकट बुकिंग रेलवे अधिकारियों के अनुसार , भोपाल सहित पश्चिमी रेलवे क्षेत्र में हर दिन 20 हजार से अधिक ई – टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं | यह व्यवस्था फिलहाल केवल ऑनलाइन ई – टिकट बुकिंग पर लागू की गई है | इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जो स्वयं टिकट बुक करते हैं और किसी एजेंट या दलाल की मदद नहीं लेते |
भोपाल रेल मण्डल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि इस एक्शन से वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और दलालों द्वारा सॉफ्टवेयर या फर्जी अकाउंट के जरिए किए जाने वाली गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगेगी |
Lok Jung News Online News Portal