Breaking News
Home / न्यूज़ / एक्यूआई लेवल के बढ़ने से बच्चों को बड़ी सांस लेने में तकलीफ…

एक्यूआई लेवल के बढ़ने से बच्चों को बड़ी सांस लेने में तकलीफ…


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में इस वर्ष शुरुआती ठंड के चलते प्रदूषण और स्मॉग की परतें हवा को भारी बना रही हैं | इसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है , शहर के हमीदिया , जेपी सिविल डिस्पेंसरी और निजी अस्पतालों के पल्मोनोलॉजी विभागों में अस्थमा व सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या दो सप्ताह में कई गुना तक बढ़ी है |

शहर के टीटी नगर , शाहपुरा पर्यावरण परिसर और कलेक्टोरेट परिसर प्रदूषण हॉट स्पॉट बन गए हैं , जहां एक्यूआई लगातार 300 के आसपास दर्ज किया जा रहा है | सोमवार को टीटी नगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स ( एक्यूआई ) 313 रिकॉर्ड किया  गया यह विंटर अस्थमा वेव के तेज प्रभाव का संकेत है | डॉक्टरों का कहना है कि सुबह 4 से 8 बजे तक प्रदूषण ज्यादा खतरनाक रहता है  इस समय मास्क पहनकर निकलें

अस्पतालों में अधिक संख्या में ऐसे बच्चे पहुंच रहे हैं , जिन्हें रात को सांस लेते समय सीटी की आवाज आती है , तेज सांस चलती या नींद में अचानक खांसी बढ़ जाती है | डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की श्वसन नलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं  इसलिए ठंड व प्रदूषण मिलकर वायुमार्ग को जल्दी संकुचित कर देते हैं | यह सिर्फ सर्दी – जुकाम नहीं , बल्कि अस्थमा के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं  यदि इसके इलाज में देरी की जाए तो यह जोखिम बढ़ सकता है |

जेपी , हमीदिया और एम्स के पल्मोनोलॉजी विभागों में हर दिन 40 से ज्यादा नए अस्थमा / सीओपीडी मरीज पहुंच रहे हैं | फेफड़ों की क्षमता व सांस नली रुकावट जांचने वाले पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट ( पीएफटी ) की मांग एक हफ्ते में अचानक बढ़ गई है |

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे एक्यूआई में सांस के मरीजों और बच्चों को बाहर लंबा समय नहीं बिताना चाहिए | भाग – दौड़ या भारी शारीरिक गतिविधि से बचना चाहिए , टैफिक व पब्लिक एरिया से बचे और मास्क के बिना बाहर न निकालें |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

चौपट कूलिंग सिस्टम से जिला अस्पताल में मरीजों का दम घुट रहा 15 मरीज, बस एक कूलर… दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं, तकलीफ और जानलेवा गर्मी

🔊 पोस्ट को सुनें   भोपाल,(सैफ़ुद्दीन सैफ़ी) राजधानी के ऊंची ऊंची इमारतों से बने सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow