Breaking News
Home / अपराध / नकाबपोश बदमाशों ने कैफे में तलवारों और डंडों से तोड़फोड़ कर कर्मचारी से की मारपीट…..

नकाबपोश बदमाशों ने कैफे में तलवारों और डंडों से तोड़फोड़ कर कर्मचारी से की मारपीट…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के मिसरोद इलाके में मंगलवार की शाम मैजिक स्पॉट कैफे में मुंह पर कपड़ा बांध कर आए बदमाशों ने खतरनाक आतंक मचाया | कैफे के अंदर घुसते ही तलवारों और डंडों से लैस बदमाशों ने टेबल – कुर्सियां तोड़ीं साथ ही एक कर्मचारी से मारपीट की हमले के वक्त कैफे में एक दंपती समेत अन्य ग्राहक भी थे  अचानक हुए इस हमले से डरकर ग्राहक किसी तरह जान बचाकर भागे कैफे मालिक ने मिसरोद थाने में मामला दर्ज कराया | घटना पूरी  सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई बदमाश काउंटर , ग्लास , फर्नीचर और मशीनें जो भी दिखा – उसकी लगातार तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं |

मिसरोद टीआई संदीप पवार ने बताया कि मंडीदीप निवासी समक्ष गिरि ने कुछ महीने पहले ही यह कैफे खोला है उन्होंने योगी , निखिल और अभिषेख समेत पांच नामजद और अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है | हालांकि आरोपी कहां के हैं और हमला क्यों किया , इस बारे में समक्ष ने कोई जानकारी नहीं दी  अब सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है |

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow