भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश सिवनी में हवाला कारोबारी से 3 करोड़ की लूट कांड के मामले का मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ है | जबलपुर क्राइम ब्रांच ने बालाघाट डीएसपी पंकज मिश्रा , जबलपुर क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल प्रमोद सोनी , और दो निजी व्यक्तियों पंजू गिरि गोस्वामी व पूजा पांडे के जीजा वीरेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार किया | आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने डीएसपी मिश्रा को निलंबित भी कर दिया , जांच में खुलासा हुआ कि हवाला कारोबारी से लूट की टिप डीएसपी मिश्रा ने ही दी थी | 8 अक्टूबर की रात पुलिसकर्मियों ने नागपुर के एक कारोबारी की कार रोककर 3 करोड़ रुपए जब्त किए और एसडीओपी पूजा के कहने पर रकम आपस में बांट ली मामला सामने आया तो राशि का आधा हिस्सा रातों – रात थाने में जमा कराया गया | जबलपुर के एक कारोबारी ने क्राइम ब्रांच के आरक्षक को बताया कि नागपुर का एक कारोबारी सतना और कटनी से जुटाए गए तीन करोड़ रुपए लेकर जा रहा है यह जानकारी जानकारी डीएसपी पंकज मिश्रा तक पहुंची और उन्होंने इसे एसडीओपी पूजा पांडे तक पहुंचाया | इस मामले में अब तक 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं , इनमें से 13 पुलिसकर्मी हैं |
Lok Jung News Online News Portal