भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के राजधानी में बुधवार दोपहर को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है , अमीना अपार्टमेंट गिन्नौरी , तलैया में रहने वाला 18 वर्षीय 11वीं का छात्र आतिफ मेडिकल स्टोर से दावा लेकर स्कूटर से लौट रहा था | इस दौरान कार की चपेट से छात्र की मौत हो गई , छात्र अपनी स्कूटर लेकर कमला पार्क की तरफ घर के लिए जा रहा था , किलोल पार्क पेट्रोल पंप के पास आगे चाल रही एक फॉरच्यूनर से उसका स्कूटर टकराकर अनियंत्रित हो गया , थोड़ी ही दूर जाकर छात्र स्कूटर समेत सड़क पर गिर गया | तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज से आ रही कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया , मौके पर उसे अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया | हादसे के बाद चालक कार लेकर भागा , जिसे लोगों ने करीब दो किमी तक दौड़ाकर वीआईपी रोड पर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया , पुलिस ने बिल्डर के बेटे की फॉरच्यूनर कॉ कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया |
Home / खास खबरे / फॉरच्यूनर ने स्कूटर सवार को पीछे से दी टक्कर पहिया के नीचे आए 18 वर्षीय 11 वीं के छात्र की हुई मौत……
Check Also
भोपाल एम्स के एनआईसीयू में चूहों का तांडव नवजातों की सुरक्षा भगवान भरोसे….
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवा एक बार …
Lok Jung News Online News Portal