Breaking News
Home / अफसरशाही / सार्थक ऐप में डॉक्टर्स द्वारा लगाई अटेंडेस में गड़बड़ी पाए जाने पर सीएमएचओ की कार्रवाई….

सार्थक ऐप में डॉक्टर्स द्वारा लगाई अटेंडेस में गड़बड़ी पाए जाने पर सीएमएचओ की कार्रवाई….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों का एक बड़ा खेल सामने आया है हाजिर होने के सबूत के तौर पर सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज कराने का नियम बनाया है लेकिन डॉक्टर्स ने इसका भी दुरुपयोग किया मरीजों के इलाज के लिए तैनात डॉक्टर्स कार्यस्थल से कई किमी दूर से अटेंडेंस लगा रहे राजधानी में सार्थक एप की समीक्षा के दौरान ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसके बाद सीएमएचओ भोपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए दो संजीवनी क्लीनिक के डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कड़ी अनुशासनात्मक व वैधानिक कारवाई तय मानी जा रही है |

सीएमएचओ कार्यालय की नियमित मॉनिटरिंग में खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक गौतम नगर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सिंह ने विगत दिनों कार्यस्थल से 500 से 600 किमी दूर से उपस्थिति दर्ज कराई इतना ही नहीं प्रतिदिन की हाजिरी भी करीब 11 किमी दूर से लगाई जा रही थी यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है इसी तरह मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बाग मुगलिया के चिकित्सक डॉ. मिनहाज की उपस्थिति में अलग – अलग लोगों के चेहरे दिखाई दिए यह मामले सिर्फ लापरवाही ही नहीं बल्कि सार्थक ऐप से छेड़छाड़ कर विभाग को गुमराह भी कर रहे थे  |

प्राथमिक जांच में दोनों मामलों में यह सामने आया कि नियम विरुद्धा उपस्थिति दर्ज की जा रही थी , जिससे संबंधित संस्थानों में डॉक्टरों की वास्तविक अनुपस्थिति और मरीजों के इलाज पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में जहां डॉक्टर की मौजूदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है वहां इस तरह की गड़बड़ी को गंभीर माना जा रहा है |

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा – यह क्रत्य विभागीय दायित्वों के विपरीत और अवैधानिक है दोनों चिकित्सकों से जवाब मांगा गया है |

About Saifuddin Saify

Check Also

एसपी की प्रताड़ना से तंग एसआई ने दी धमकी बोले – ख़ुदकुशी की तो एसपी ही दोषी होंगे…….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow