इंदौर / इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया हुए अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई | प्रारंभिक जांच के अनुसार घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार की चर्जिंग पॉइंट में हुए धमाके से मकान के चारो ओर धुआंधार हो गया | आग इतनी रफ्तार से भड़की कि लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला विजय परिवार के साथ किशनगढ़ ( बिहार ) से इंदौर आए थे पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल की जाली तोड़कर मनोज की पत्नी सुनीता , बेटे सौरभ और बाबू उर्फ सौमिल को बचाया सबसे छोटा बेटा हर्षित बेहोश हो गया जिसे टीम ने बाहर निकाला |
घर में 12 भरे हुए सिलेंडर थे जिनमें से 2 फट गए 10 को समय रहते निकाल लिया नहीं तो पास के घर भी चपेट में आ जाते घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और 2 – 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की है |
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि आग की शुरुआत घर के बाहर चार हो रही ईवी कार ( टाटा पंच ) में शॉर्ट सर्किट से हुई स्पर्किंग से इलेक्ट्रिक बोर्ड , मीटर व मुख्य केबल में आग लगी जो बिजली पोल तक फ़ेल गई आंगन में खड़ी बाइक – एक्टिवा के पेट्रोल टैंक से भी आग भड़की , एसी , फ्रिज के कंप्रेसर और दो सिलेंडर फटने से आग और तेजी से गई |
हादसे में पॉलिमर कारोबारी 65 वर्षीय मनोज पुगलिया उनकी 30 वर्षीय गर्भवती बहू सिमरन , मनोज के साले 65 वर्षीय विजय सेठिया , उनकी 60 वर्षीय पत्नी सुमन , 22 वर्षीय भतीजा कार्तिक , 35 वर्षीय बेटी रुचिका , 12 वर्षीय नातिन राशि व 6 वर्षीय नाती तन्मय इन सभी की मौत हुई है |
Lok Jung News Online News Portal