Breaking News
Home / अपराध / मुरैना में वनरक्षक के हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट लेगा एक्शन…..

मुरैना में वनरक्षक के हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट लेगा एक्शन…..


मुरैना / अवैध रेत खनन को रोकने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले वनरक्षक की हत्या के मामले में एक कानूनी मोड़ आया है ड्यूटि के दौरान मुरैना में वन विभाग की टीम पर हुए हमले और वनरक्षक हरिकेश की ट्रक से रौंद कर हत्या करने के मामले ने सुप्रीम कोर्ट में हलचल पैदा कर दी इस मामले में कोर्ट सीधा एक्शन लेने की तैयारी में है अब हत्याकांड की गूंज 13 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनाई देगी |

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को चंबल सेंचुरी में अवैध रेत खनन से जुड़े मामले में एमिकस क्यूरी ( न्याय मित्र ) रूपाली सैमुअल ने फॉरेस्ट गार्ड  की हत्या का मामला उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ध्यान आकर्षित किया शीर्ष कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित सुनवाई तय कर दी सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि वह अवैध खनन को रोकने के लिए व्यापक और कड़े निर्देश जारी करेगा |

मुरैना में वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना के अगले दिन प्रशासन हरकत में आया 1.63 करोड़ रु. की 8195 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट कराई गई संयुक्त टीम की दबिश से रेत माफिया भूमिगत हो गया | मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर लगने वाली अवैध रेत मंडी में गुरुवार को सन्नाटा रहा | वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वन विभाग ने प्रशासन को पत्र लिखा है |

आंबाह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है | वहीं वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के प्रकरण में ट्रैक्टर संचालक और भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पवन तोमर और युवा मोर्चा के मण्डल मंत्री सोनू चौहान को भी इस मामले में आरोपी बनाया है | अब इस मामले में सुनवाई के लिए तय की गई 13 तारीख मील के पत्थर के तरह मानी जा रही है |

About Saifuddin Saify

Check Also

युवती से हुई बहस पक्ष में आए नशे में धुत दोस्तों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर कार से घसीटा….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर की सड़कों पर बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow