भोपाल : 27/12/2024 : 19 दिसंबर को अरेरा हिल्स इलाक़े में मेडी स्कैन एम आर आई सेंटर में एक कर्मचारी विशाल ठाकुर का कारनामा उजागर हुआ था | वह महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया था | सेंटर के चेंजिंग रूम की सीलिंग में मोबाइल छिपाकर आरोपी यह वीडियो बना रहा था | आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं के अश्लील वीडियो सामने आए हैं | पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सीलिंग पर थर्माकोल टूटा देख उसे मोबाइल रखने का आइडिया आया था | 25 वर्षीय विशाल ठाकुर अयोध्या का रहने वाला है, 3 साल पहले काम की तलाश में भोपाल आया था | यहाँ उसकी बहन और जीजा रहते हैं, यहाँ विशाल ने मेट्रो में गार्ड की नौकरी की, तीन महीने पहले ही उसे सेंटर में रखा गया था | बस गलती यह हुई कि उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया काम देने से पहले और इसकी ही सज़ा संचालक प्रशांत शर्मा को मिली है | संचालक प्रशांत शर्मा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है | पुलिस ने प्रशांत से जवाब मांगा था तो उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि कर्मचारी को रखने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाता है |
Lok Jung News Online News Portal