भोपाल : 03/01/2025 : ठगी करने वाले गिरोह का पर्दा फ़ाश हो चुका है क्राइम ब्रांच की टीम ने परिचित बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में ले लिया है | आरोपी ठगों को कमीशन पर खाते उपलब्ध कराता था, आरोपी ने ठगों को जो खाता बेचा उसमें 5 दिन में 5 लाख रु. का ट्रांजेक्शन मिला है | गिरोह ने राजधानी की एक महिला को परिचित बनकर कॉल किया और मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर 90 हज़ार रु. एंठ लिए | ठगों ने ठगी करने का ये नया तरीका निकाला है गिरोह एक बार एक घर के दो सदस्यों को टारगेट करता था | पहले परिवार के एक सदस्य को कॉल कर इतना परेशान किया जाता था कि वह झुंझलाहट में मोबाइल बंद कर ले | फिर उसी परिवार के दूसरे सदस्य को कॉल कर बताते कि आपके घर का व्यक्ति एक्सीडेंट में गंभीर घायल हुआ है, उसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है | हड़बड़ाहट में कई बार व्यक्ति रकम भेज देते थे | हकीकत जानने कुछ लोग कॉल करते तो सामने वाले का मोबाइल बंद मिलता | शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच मोबाइल नंबर और खाते की जानकारी से ठगों तक पहुंची, और आरोपी पर्व प्रजापति और इसका एक साथी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है | अब पुलिस को गिरोह के बाकी सदस्यों और सरगना की तलाश है |
Home / अपराध / परिचित बनकर कॉल कर महिला से मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर 90 हज़ार रु. ठगने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
Check Also
चलते राहगीरो पर स्कूटी सवार बदमाशो का हमला महज दो हफ़्तों मे 7 ऐसी वरदाते पुलिस के हाथ अब भी खाली
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल:( नेहा शेख ) राजधानी मे बदमाशो ने वारदात का एक …
Lok Jung News Online News Portal