इंदौर : 10/01/2025 : भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच चल रहे विवाद में 4 जनवरी को करीब 40 बदमाश पार्षद के घर में घुसे और उनके नाबालिग बेटे को निर्वस्त्र कर पीटा और महिलाओं को धमकाया था | इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्यवाही की जाए | सीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई | 40 में से 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | घटना का वीडियो बनाने वाले आरोपी कृष्णा को भी गिरफ्तार किया गया है | अन्य आरोपियों की पहचान के लिए खुफिया स्क्वॉड टीमें लगाई गई हैं | सीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए |
Check Also
सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …
Lok Jung News Online News Portal