Breaking News
Home / घोटाला / आयुर्वेदिक दवाओं के नियंत्रक ने पत्नी–दोस्त के नाम से खोली फर्म उसी से 60 करोड़ की खरीदी

आयुर्वेदिक दवाओं के नियंत्रक ने पत्नी–दोस्त के नाम से खोली फर्म उसी से 60 करोड़ की खरीदी


भोपाल ( कशिश मालवीय )बरखेड़ा पठानी स्थित लघु वनो प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र में दवाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चा माल की खरीदी में भ्रष्टाचार हो रहा है | कच्चा माल गुणवत्तापूर्ण है या नहीं , इसकी जांच के लिए तैनात क्वालिटी नियंत्रक संजय शर्मा यह खेल कर रहा है | संविदाकर्मी शर्मा को 2008 में दोस्त के नाम से चार फर्म  बनाईं | 2015 बाद से इनमे ही दवाई बनाने के लिए कच्चा माल खरिदा जा रहा है | संजय दूसरी कंपनीयों के माल को घटिया देता है और अपनी मेडिकलों का माल ही पास करता है | पिछले 10 साल में करीब 60 करोड़ रुपए का कच्चा माल इन मेडिकल से खरीदा जा चुका है | यहां बनी दवाइयां ही आयुष विभाग के 40 फीसदी अस्पतालों में सप्लाई होती है |

खरीदी प्रक्रिया में हो रहे भेदभाव को लेकर कई बार शिकायतें हुईं , लेकिन अफसरों ने आज तक इसकी निष्पक्ष जांच नहीं की | हर बार जांच का जिम्मा यहीं के अधिकारियों – कर्मचारियों को दे दिया जाता है| इस कारण कई वर्षों से ये खेल जारी है | इधर , संजय शर्मा ने पत्नी – दोस्त के नाम पर बनाई इन मेडिकलों का इस्तेमाल टैक्स चोरी और अन्य हेराफेरी में भी किया | जब कागजों में एक मेडिकल से खरीदी अधिक दिखने लगती है तो फिर दूसरी मेडिकल से कच्चा माल सप्लाई करना शुरू कर दिया जाता है | संजय ने मेडिकल बनाने में भी खेल किया है | तीन मेडिकल तो ऐसी हैं जिनका पता एक ही है | यहां एक इमारत पर ही दो मेडिकल के बोर्ड लगा रखे हैं | चौथी मेडिकल का पता अपने दोस्त का घर बता रखा है | इधर , मंत्री से लेकर ज़िम्मेदारी अफसर तक इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हें |

ये चार फर्म  आर्यन फार्मेसी- पता खसरा नंबर 162&163 ग्राम बोरदा ,कोलार रोड च्यवन हर्बल – पता – खसरा नंबर 162&163 ग्राम बोरदा , कोलार रोड जीवन कल्प पता – खसरा नंबर 162&163 ग्राम बोरदा , कोलार रोड जीवन कोरल फार्मेसी प्रियंका नगर रजहंस कॉलोनी (जितेंद्र का घर) तीसरी कंपनी का पता भी वही , करोड़ की खरीदारी लघु वनोपज संघ द्वारा जीवन कल्प फार्मेसी से भी कच्चा माल खरीदा जाता है | करीब एक करोड़ का कच्चा माल यहां से खरीदा                                                                                            जाता है | मजेदार बात यह है कि इस कंपनी का पता भी वही है ,जो संजय की पत्नी और दोस्त की मेडिकल का है |

चौथी कंपनी रहवासी इलाके में दिखाई संजय शर्मा ने एक और कारनामा किया है | इनके दावरा आयुवेर्दिक दवाएं बनाने के लिए कोरल फ़ार्मेर्सी नाम से एक मेडिकल खोली गई है | इसका लाइसेन्स नंबर MP25E/15388 है | पीटीए कोलार रोड पर प्रियंका नगर नगर दर्ज      है | लोकजंग टीम जब इस पते पर पहुंची तो यहां कंपनी जैसा कुछ नहीं मिला | यह रहवासी इलाका है | पड़ताल में पता चला कि यह संजय के करीबी जितेंद्र का घर है |

कोरल , जीवन कल्प मेडीकल का लाइसेन्स औषधि निर्माण के लिए आज तक नहीं बनाई दवाइयां कोरल फ़ार्मेर्सी और जीवनकल्प फ़ार्मेर्सी को जानकारी जुटाई | इन दोनों मेडिकल ने आयुष विभाग से आयुर्वेरदिक दवाई बनाने के लिए लाइसेन्स लेकर रखे हुए हैं | लेकिन दोनों मेडिकलों ने आज तक कोई आयुर्वेर्दिक दवाई नहीं बनाई | वही इन दोनों मेडिकलों ने मेगा फूड पार्क में औषधि बनाने का कच्चा माल सप्लाई किया है |

दिलीप अहिरवार राज्य वन मंत्री , मप्र शासन – संज्ञान में नहीं जांच कराएंगे  बरखेड़ा पठानी में आयुर्वेदिक दवाई के लिए खरीदे जाने वाले कच्चे माल की जानकारी नहीं है | यदि इसमें सालों से भ्रष्टाचार हो रहा है तो इसकी जांच कराएंगे | वहीं दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी करेंगे | अपर मुख्य सचिव बोले एमडी से ही बात करो वन विभाग के अपर मुख्य सचिव व लघु वनोपज़ संघ के प्रशासक अशोक बर्णवाल भी इस भ्रष्टाचार पर कोइ जवाब नहीं दे रहे हैं | उन्होंने लोकजंग टीम से भी कहा की इस मामले में लघु वनोपज संघ के एमडी विभाष सिंह ठाकुर से ही बात करें | इसके बाद एमडी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने भी जवाब देना उचित नहीं समझा |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

शिक्षा विभाग के अफसरों ने मिलीभगत कर फर्जी खाते में किए मजदूर बच्चों के भोजन व्यवस्था के 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मजदूर परिवार के बच्चों की अच्छी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow