भोपाल ( कशिश मालवीय ) एक बार फिर हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश आनंद नरायाण मुल्ला का वो कथन सच साबित हुआ जिसमे उन्होने एक फैसले में भारतीय पुलिस को वर्दी पहने एक संघटित गिरोह बताया था।
राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी सी सेक्टर में पुलिस की बेरहमी पिटाई से एक युवक की मौत हो गई , युवक बालाघाट डीएसपी का साला था | घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वजह बस इतनी थी कि उदित दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था , मामले में पिपलानी थाने में पदस्थ आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया है |
पुलिस के मुताबिक , उदित ( 21 ) ने इस साल वीआईटी आष्टा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी , बीते दो महीने से वह बेंगलुरु में नौकरी तलाश रहा था | उसे 8 लाख का रुपए का पैकेज मिलने वाला था , अगले तीन दिन में उसका इंटरव्यू था जरूरी दस्तावेज लेने वह भोपाल आया था | गुरुवार शाम को उदित पहले आष्टा के अपने दोस्तों से मिला और फिर भोपाल में अन्य दोस्तों से मिलने गया रात करीब 11 बजे उसने दोस्त अक्षत को पार्टी में बुलाया | अक्षत अवधपुरी से इंद्रपुरी पहुंचा , उदित समेत छह दोस्त उदित , इशान , दीपेश , अदित्या , अक्षत और ऋषभ इंद्रपुरी में पार्टी कर रहे थे | पार्टी के बाद रात 2 बजे के आसपास सभी घर लौटने लगे अक्षत और दीपेश उदित को कार से छोड़ने रुके जैसे ही कार स्टार्ट हुई पीछे से बाइक आए दो पुलिसकर्मी उसे उतारने लगे और उसकी पिटाई की | मारपीट के बाद उदित को उल्टियां होने लगी मौके पर उसके दोस्त कार लेकर पहुंचे और उदित को कार में लिटाया वह बेहद घबराया हुआ था और दोस्तों से ऐसी तेज करने को बोल रहा था , कुछ ही देर बाद उसकी सांसे थम गई |
दोस्तों ने उसे फौरन निजी अस्पताल में पहुंचाया , जहां उसे एम्स रेफर किया तो डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया | उदित के जीजा केतन अडलक बालाघाट डीएसपी हैं पिता राजकुमार एमपीईबी में इंजीनियर और मां शिक्षिका हैं उदित इकलौता बेटा था , उसकी दो बड़ी बहनें हैं |
डीसी जोन – 2 विवेक सिंह ने बताया कि उदित की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है , इसमें स्पष्ट किया गया है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है , बल्कि म्रतक की मौत मारपीट से लगी चोटों के कारण हुई है | मारपीट के दौरान उसके पैनक्रियाज को गंभीर चोट लगी थी , जिससे उसकी मौत हुई , इससे पहले पोस्टमार्टम के दौरान एम्स में भारी पुलिसबल तैनात रहा | दोस्तों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट के बाद उनसे 10 हजार रुपए भी मांग लिए इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है।
Lok Jung News Online News Portal