Breaking News
Home / खास खबरे / केजी – 2 के छात्र पर कक्षा के दौरान अन्य छात्र ने पेंसिल से किया हमला स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना परिजनों को नहीं दी

केजी – 2 के छात्र पर कक्षा के दौरान अन्य छात्र ने पेंसिल से किया हमला स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना परिजनों को नहीं दी


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई  में कुल 130 आवेदन पहुंचे इनमें पीएम आवास में मार्जिन मनी जमा करने के बावजूद मकान का आवंटन न होने , स्कूल में बच्चे की आंखों पर पेंसिल से हमला और महिला आरक्षक को बेटे से ना मिलने देना जैसे मामले शामिल रहे सुनवाई के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए |

जनसुनवाई में प्रेमपुरा निवासी धनसिंह लोहिया का कहना था कि 23 मार्च 2022 को उनको श्याम नगर पीएम आवास आवंटित हुआ था इसके बाद 6 अप्रैल 2022 को उन्होंने 20 हजार रुपए मार्जिन मनी नगर निगम में जमा किया इसके 3 महीने बाद जब उन्होंने नगर निगम में आवास के संबंध में जानकारी ली तो वहां से कहा गया कि श्याम नगर पीएम आवास भर गया है धनसिंह ने आवेदन देते हुए कहा कि यदि श्याम नगर पीएम आवास भर गया है तो उनको अन्य किसी जगह पर पीएम आवास आवंटित कराया जाए |

पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक रेणू सिंह ने बताया कि उनका पति और भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह राणा बेटे को उनसे मिलने नहीं देता रेणू के अनुसार शादी 7 मई 2017 को हुई थी और एक बेटा है कुछ समय बाद पति ने बिना तलाक दिए बुलंदशहर में दूसरी शादी कर ली बेटे को साथ ले गया बाद में बता चला बेटा कोलार रोड स्थित स्कूल में पढ़ रहा है , लेकिन स्कूल ने जानकारी देने से इनकार कर दिया बच्चे की अभिरक्षा को लेकर फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है उन्होंने स्कूल से जानकारी दिलाने की मांग की है |

बैरसिया निवासी मनोज कुशवाहा ने जनसुनवाई में बताया कि उनका बेटा लवयंश बैरसिया के स्कूल में केजी – 2 में पढ़ता है 10 नवंबर को कक्षा के दौरान एक अन्य छात्र ने उस पर पेंसिल से हमला कर दिया , जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी घर लौटने पर बच्चे ने घटना बताई जिसके बाद निजी आंख के अस्पताल में इलाज कराया गया एक आंख का ऑपरेशन हो चुका है वहीं दूसरी आंख का इलाज चल रहा है स्कूल द्वारा सीसीटीवी फुटेज देने से भी मना किया गया कलेक्टर ने आवेदन डीईओ को आगे कार्रवाई के लिए भेजा |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow